मुझे Islam कबूल करना पड़ेगा, पूजा-पाठ नहीं चलेगा... Himanshi Khurana ने बताया- Ex बॉयफ्रेंड की शर्तों की वजह से हुआ दर्दनाक ब्रेकअप

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 07:39 PM

asim riaz himanshi khurana breakup

Himanshi Khurana  : बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया था और कुछ समय एक-दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया। अब कई साल बाद हिमांशी...

Himanshi Khurana  : बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया था और कुछ समय एक-दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया। अब कई साल बाद हिमांशी ने ब्रेकअप के साथ-साथ अपनी आस्था और धर्म को लेकर भी खुलकर बात की है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में आसिम का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने बताया कि पिछले रिश्ते के दौरान उन पर धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने का दवाब बनाया था और वो इस बात के लिए तैयार भी गई थीं। हिमांशी ने बताया कि उसने मुझसे कहा की ये पूजा-पाठ नहीं चलेगा और मुझे इन सब चीजों से दूर रहना होगा। 

asim Riaz Himanshi Khurana breakup

हिमांशी खुराना ने बताया क्यों हुआ उनका ब्रेकअप 
हिमांशी खुराना ने हाल ही में यह खुलासा पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया, जहां वह अपने बिग बॉस 13 के को-कंटेस्टेंट के साथ बातचीत कर रही थीं। उन्होंने बताया कि एक वक्त धर्म और आस्था को लेकर उन पर इतना मानसिक दवाब बढ़ गया था कि वह अपनी जिंदगी को लेकर डरने लगी थीं। यहां तक कि उनके मन में यह सवाल आने लगा था कि उन्हें अंतिम संस्कार के तौर पर जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा। उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था जैसे जिंदगी का आखिरी वक्त करीब आ गया हो। इसी दौरान उन्होंने तय किया कि धर्म परिवर्तन के पहले वह सभी प्रमुख मंदिरों और चारों धाम की यात्रा जरूर करेंगी। 

asim Riaz Himanshi Khurana breakup

ब तुम पूजा-पाठ नहीं कर सकतीं
जब पारस ने उनसे पूछा कि आप कन्वर्ट होने वाली थीं , तब हिमांशी ने कहा- अब इन बातों पर क्या ही बोलना। उन्होंने बताया कि एक रात वो मेरे पास आया और बोलने लगा कि अब तुम पूजा-पाठ नहीं कर सकतीं, तुम्हें ये सब बंद करना पड़ेगा। इसके बाद मेरे दिमाग में एक ही बात आई कि इससे पहले मुझे अपने चारों धाम और मंदिरों के दर्शन करने हैं। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं अपने भगवानों को धोखा दे रही हूं। मैं सोच रही थी कि मैं आपकी प्रेयर्स पढ़ूंगीं तो आपको कैसे पता कि मेरे अंदर से ऊं नम: शिवाय नहीं निकल रहा।

मुझे दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा ?
इसके बाद मेरे जीवन में टर्निंग पॉइंट तब आया जब मेरे दिमाग में सवाल आया कि मुझे दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा। ये मेरा सेल्फ कॉन्शस मुझसे पूछ रहा है..तब था मेरा टर्निंग पॉइंट।'

asim Riaz Himanshi Khurana breakup

धर्म बदलने के लिए रेडी थीं 
हिमांशी के मुताबिक, उन्हें साफ़ तौर पर कहा गया कि अब पूजा-पाठ और धार्मिक रस्में नहीं चलेंगी। रिश्ते में उन पर इतना मानसिक दवाब बनाया गया कि  वह धर्म बदलने को तैयार हो गई थीं। हिमांशी का मानना है कि किसी भी रिश्ते में पार्टनर पर धर्म बदलने का दवाब नहीं होना चाहिए। हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान और मान्यताओं के मुताबिक जिंदगी जीने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!