बालिका वधु की आनंदी ने हमेशा के लिए इंडिया को कहा अलविदा, पति के साथ शिफ्ट हुईं बैंकॉक

Edited By Updated: 10 May, 2026 11:12 AM

avika gor leave india

Avika Gor : बालिका वधु सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली आनंदी ने हमेशा के लिए इंडिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अविका गौर ने यह फैसला अपने पति के लिए लिया है। अपने पीक के करियर के दौरान उन्होंने यह फैसला लिया है, इस वजह से...

Avika Gor : बालिका वधु सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली आनंदी ने हमेशा के लिए इंडिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अविका गौर ने यह फैसला अपने पति के लिए लिया है। अपने पीक के करियर के दौरान उन्होंने यह फैसला लिया है, इस वजह से उनके फैंस के मन में बहुत से सवाल हैं की उन्होंने ऐसा क्यों किया ? तो चलिए जानते हैं-

बता दें कि आनंदी यानी अविका गौर ने अपने पति संग बैंकॉक में भी घर खरीद लिया है। उन्होंने कहा है कि वो अपने घर को अपने हिसाब से सजाएंगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि चाहे वो बैंकॉक चली गई हैं लेकिन वो अपने काम के सिलसिले में इंडिया आती-जाती रहेंगी। 2025 में अविका के साथ मिलिंद चंदवानी ने सात फेरे लिए थे। 

क्यों हुईं बैंकॉक में शिफ्ट ?
एक इंटरव्यू के दौरान अविका गौर ने बताया कि वो पति के साथ बैंकॉक चली गई हैं। ये फैसला हमने इसलिए लिया है क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि बैंकॉक में हमे काम करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। मुझे हमेशा ऐसा लगेगा जैसे मैं वहां छुट्टी पर हूं, तो क्यों न जाऊं ? मेरे पति ने हमेशा से ही मुझे सपोर्ट किया है, जब भी मुझे किसी काम की लिए 3-4 महीने बाहर जाना पड़ता था, मेरे पति ने हमेशा ही मेरा साथ दिया है। अब मेरा समय है में भी उनका पूरा साथ दूंगी। मुझे ऐसा लगता है कि यदि में उन्हें मना करूंगी तो उनके काम में रूकावट आएगी। 

करियर में नहीं आएगी कोई परेशानी 
इसी के साथ उन्होंने कहा चाहे वो बाहर रहेंगी लेकिन उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जब भी मुझे कोई काम होगा, मैं इंडिया वापिस जरूर आऊँगी। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!