दर्शकों के दिलों पर छाई ‘बंटवारा 1947’, शनिवार को टिकट बिक्री में 150% से ज्यादा का उछाल

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 02:55 PM

bantwara box office ticket sales jump 150 percent sunny deol preity zinta

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बंटवारा 1947’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शनिवार को फिल्म की टिकट बिक्री में 150% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस ट्रेंड में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर यह फिल्म भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस दौर की इंसानियत, संवेदनाओं, हिम्मत और संघर्ष को पर्दे पर पेश करती है। टीजर, गानों और दमदार ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी रिलीज के बाद भी बरकरार है।

शनिवार को टिकट बिक्री में 150% से ज्यादा उछाल
फिल्म की कमाई और दर्शकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को ‘बंटवारा 1947’ की टिकट बिक्री में 150 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। टिकट बिक्री में आई यह तेजी संकेत देती है कि फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और वीकेंड पर सिनेमाघरों में इसकी फुटफॉल बढ़ी है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर अब बॉक्स ऑफिस ट्रेंड पर भी दिखाई देने लगा है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का मिल रहा फायदा
फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर टिकट खिड़की पर साफ नजर आ रहा है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ने के साथ सिनेमाघरों में फुटफॉल भी बेहतर होती जा रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और दर्शकों की संख्या में और उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।

30 साल बाद साथ आए सनी देओल और राजकुमार संतोषी
‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की करीब तीन दशक बाद वापसी को लेकर भी खास है। दोनों इससे पहले कई चर्चित फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनकी जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता थी।

ए. आर. रहमान और जावेद अख्तर भी जुड़े
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!