BJP New Team: BJP ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, यूपी में विनोद तावड़े और पंजाब में सतीश पुनिया को बनाया प्रभारी

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 11:52 AM

bjp appoints vinod tawde for up satish poonia for punjab

BJP ने आगामी उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में बनी नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों की एंट्री करवाई है। जानकारी के लिए बता दें कि पार्टी ने विनोद तावड़े को...

BJP New Team: BJP ने आगामी उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में बनी नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों की एंट्री करवाई है। जानकारी के लिए बता दें कि पार्टी ने विनोद तावड़े को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह- प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी के लिए यूपी के अहम जगह है ऐसे में तावड़े को वहां से प्रभारी बनाया जाना काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा सतीश पुनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। चुघ वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

नितिन नवीन ने किया बीजेपी की नई टीम का गठन

बीजेपी में हुआ यह फेरबदल अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल में पहली बार हुआ। इस बदलाव को लेकर दावा किया जा रहा है कि पार्टी युवा और अनुभवी नेताओं के बीच एक बैलेंस बना सकती है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व RSS नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!