Edited By Ramkesh,Updated: 19 Aug, 2026 05:09 PM

दिल्ली के एक CNG पंप पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के टिकरी कलां में एक CNG स्टेशन पर रिफिल करते समय एक ट्रक का गैस टैंक फटने से कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके...
नई दिल्ली: दिल्ली के एक CNG पंप पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के टिकरी कलां में एक CNG स्टेशन पर रिफिल करते समय एक ट्रक का गैस टैंक फटने से कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके में पास खड़े छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर 3.37 बजे घटना के बारे में कॉल आया, जिसके बाद छह फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि धमाके का सही कारण अभी पता नहीं चला है और जांच चल रही है।
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारी ने कहा कि फायर सर्विस के कर्मचारियों ने मौके पर ज़रूरी एहतियाती कदम उठाए और यह पक्का किया कि हालात काबू में आ जाएं।