Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Aug, 2026 12:40 PM

Bharti Singh : भारती सिंह और हर्ष का नाम इंडस्ट्री के सबसे कपल्स में आता है। अपनी हाजिर जवाबी और बातों की कला से भारती सिंह ने करोड़ों लोगो का दिल जीता हुआ है। टीवी के साथ-साथ भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को पल-पल की...
Bharti Singh : भारती सिंह और हर्ष का नाम इंडस्ट्री के सबसे कपल्स में आता है। अपनी हाजिर जवाबी और बातों की कला से भारती सिंह ने करोड़ों लोगो का दिल जीता हुआ है। टीवी के साथ-साथ भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को पल-पल की अपडेट देती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
सोशल मीडिया पर भारती सिंह ने शेयर की खुशखबरी
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को गुड न्यूज देने का इशारा किया। वीडियो में भारती बेबी बंप पर हाथ फेरते हुए नजर आती हैं और काफी खुश दिखाई देती हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद वह हंसते हुए उस नकली बेबी बंप को हटा देती हैं। दरअसल, यह पूरा मामला एक विज्ञापन से जुड़ा था। भारती सिंह ने अपने मजाकिया अंदाज में ऐसा सीन क्रिएट किया कि लोगों को लगा वह सच में तीसरी बार मां बनने वाली हैं।
भारती का यह एड देने का स्टाइल लोगों को खूब पसंद आया। फैंस के साथ-साथ उनके सेलिब्रिटी दोस्त भी उनके इस अंदाज को देखकर खूब खुश हुए। सबसे पहला कमेंट तो उनके पति का ही था, हर्ष ने लिखा- अरे यार। तो वहीं अदा खान ने भी कमेंट करते हुए अपना प्यार भारती सिंह को जाहिर किया। इससे पहले भी भारती सिंह इसी तरह की फनी वीडियोस के साथ लोगों को काफी भ्रमित करती नजर आई हैं। दरअसल, इस बार भी भारती का बेबी बंप सिर्फ एक विज्ञापन शूट का हिस्सा था, जिसे उन्होंने मजाकिया अंदाज में पेश किया।
भारती सिंह का वर्क फ्रंट
भारती सिंह के यदि काम की बात की जाए तो वो और उनका पति हर्ष जल्द ही एक नया शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है- इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष। इस शो में दोनों पति-पत्नी अपने सेलिब्रिटी दोस्तों के साथ गेम खेलेंगे और उन्हें हसाएंगे।