8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी ‘राका’ की शूटिंग कर रहीं हैं दीपिका पादुकोण, सितंबर की डिलीवरी से पहले करेंगी शूट रैप

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 04:07 PM

deepika padukone 8 month pregnant shooting raka before second baby delivery

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म ‘राका’ की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका सितंबर में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म ‘राका’ की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका सितंबर में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में मैटरनिटी ब्रेक लेने से पहले एक्ट्रेस अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने पर फोकस कर रही हैं।

प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, करीब आठ महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका फिल्म की शूटिंग जारी रखे हुए हैं। वह सेट पर लगातार मौजूद रहती हैं और जरूरत पड़ने पर देर रात तक भी शूटिंग कर रही हैं। उनके इस डेडिकेशन से फिल्म की पूरी टीम काफी प्रभावित है।

प्रेग्नेंसी में शूट किए एक्शन सीक्वेंस
इससे पहले भी दीपिका पादुकोण की ‘राका’ के लिए मेहनत को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। दावा किया गया था कि सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह लगभग हर दिन फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए थे।

बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम दीपिका के मैटरनिटी ब्रेक से पहले उनके हिस्से की शूटिंग पूरी करने के लिए शेड्यूल को उसी हिसाब से मैनेज कर रही है। अब डिलीवरी की तारीख करीब आने के साथ ही फिल्म की शूटिंग को लेकर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी दीपिका
‘राका’ को एटली बड़े बजट पर बना रहे हैं। यह एक साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसमें शानदार विजुअल्स के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा।

पैन-इंडिया स्तर पर बन रही ‘राका’ को 2027 की चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के साथ-साथ एटली के निर्देशन को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!