Edited By Reetu sharma,Updated: 18 Sep, 2026 05:11 PM

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अब मेकर्स ने फिल्म के पहले रोमांटिक गाने की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अब मेकर्स ने फिल्म के पहले रोमांटिक गाने की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह गाना 21 सितंबर को रिलीज होगा।
‘ओ मेरे साजन’ में दिखेगी विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री
मेकर्स ने गाने की घोषणा के साथ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के स्प्लिट पोस्टर भी शेयर किए हैं। हिंदी में इस गाने का नाम ‘ओ मेरे साजन’ है। वहीं इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। गाने को मशहूर म्यूजिक जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज किया है।
ऐतिहासिक कहानी पर बनी है फिल्म
‘राणाबाली’ एक अनकही ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली है। फिल्म में ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीयों पर हुए अत्याचारों की भयावह कहानी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कहानी अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई को भी सामने रखती है।
दशहरा के मौके पर होगी रिलीज
राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी ‘राणाबाली’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों का लुक और किरदार पहले से काफी अलग और रॉ बताया जा रहा है। बड़े प्रोडक्शन स्केल और अजय-अतुल के म्यूजिक के साथ फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
म्यूजिक को लेकर भी बढ़ी उम्मीदें
फिल्म के म्यूजिक को टी-सीरीज का सपोर्ट मिला है। ऐसे में ‘ओ मेरे साजन’ के साथ मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत कर दी है। अब देखना होगा कि विजय और रश्मिका की जोड़ी का यह रोमांटिक गाना दर्शकों की प्लेलिस्ट में कितनी जगह बना पाता है।