Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Nov, 2026 11:35 AM

Diljit Dosanjh Indore Concert : पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में अपना 'ऑरा टूर' (Aura Tour) लेकर आ रहे हैं। हालांकि, कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही उनका यह कॉन्सर्ट विवादों के घेरे में आ गया है।
Diljit Dosanjh Indore Concert : पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में अपना 'ऑरा टूर' (Aura Tour) लेकर आ रहे हैं। हालांकि, कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही उनका यह कॉन्सर्ट विवादों के घेरे में आ गया है।
चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेनावर की शिकायत के बाद, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न गाए जाएं, जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।
इन निर्देशों में खास तौर पर उन गानों से बचने के लिए कहा गया है, जो शराब के सेवन और हथियारों को बढ़ावा देते हैं। इन निर्देशों के बारे में बात करते हुए, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी रजनीश सिन्हा ने कहा, "...15 नवंबर को 'ट्वेंटी वन बिजनेस पार्क' में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला है। हमें चंडीगढ़ से एक पत्र मिला है, जिसमें नशीले पदार्थों या हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के बारे में जिक्र है।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, हमने आयोजकों को पत्र लिखकर कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि ऐसे गाने न गाए जाएं, क्योंकि इनका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इन निर्देशों को लेकर अभी तक दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 30 अक्टूबर को, दिलजीत ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक खचाखच भरे शो के साथ अपने 'ऑरा टूर' (Aura Tour) के भारतीय चरण की शुरुआत की। 'G.O.A.T.', 'इक कुड़ी', 'ललकारा', 'इश्क़ दी बाजियां', 'नैना' और 'किन्नी किन्नी' से लेकर 'केस', 'पंजतारा', 'हस हस' और 'वॉटर' तक, दिलजीत ने अपने लोकप्रिय गानों के ज़रिए दर्शकों को एक संगीतमय सफर पर ले गए। शाम का सबसे बहुप्रतीक्षित पल तब आया जब उन्होंने 'सांसों की माला' गाना पेश किया, जिस पर दर्शकों ने बेहद उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया दी।