Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Nov, 2026 02:14 PM

सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने लॉस एंजिल्स में आयोजित LACMA (लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट) आर्ट + फिल्म गाला में बेहद स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की। इस इवेंट के 15वें संस्करण में हॉलीवुड के कई जाने-माने अभिनेता, फिल्म निर्माता, कलाकार और वैश्विक...
Hrithik Roshan LACMA Gala : सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने लॉस एंजिल्स में आयोजित LACMA (लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट) आर्ट + फिल्म गाला में बेहद स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की। इस इवेंट के 15वें संस्करण में हॉलीवुड के कई जाने-माने अभिनेता, फिल्म निर्माता, कलाकार और वैश्विक सांस्कृतिक हस्तियां शामिल हुईं।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ऋतिक रोशन ने इटैलियन लग्जरी फैशन ब्रांड 'ब्रुनेलो कुसिनेली' (Brunello Cucinelli) का कस्टम टक्सीडो पहना था, जिसमें वे बेहद शानदार लग रहे थे। यह ब्रांड अपनी 'क्वाइट लग्जरी' (सादगीपूर्ण विलासिता) और 'ह्यूमैनिस्टिक कैपिटलिज्म' (मानवतावादी पूंजीवाद) की विचारधारा के लिए जाना जाता है। केवल आमंत्रण द्वारा आयोजित इस वार्षिक चैरिटी इवेंट में फिल्म निर्माता डेनिस विलेन्यूवे (जो मुख्य रूप से 'ड्यून' फिल्म के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं) और कलाकार विजा सेलमिन्स को फिल्म निर्माण और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस गाला इवेंट में सिनेमा, कला, फैशन, व्यापार और परोपकार की दुनिया की जानी-मानी हस्तियां एक साथ आती हैं। मेहमानों की सूची में हॉलीवुड स्टार्स, अंतरराष्ट्रीय कलाकार और प्रभावशाली उद्यमी शामिल होते हैं। इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन में ऋतिक रोशन की मौजूदगी भारतीय प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक अहम पल रही, क्योंकि वे इस इवेंट में शामिल होने वाले पहले मुख्यधारा के भारतीय अभिनेता बन गए हैं।
7 नवंबर की शाम को आयोजित इस वार्षिक गाला को लग्जरी फैशन हाउस गुच्ची का समर्थन प्राप्त है। यह इवेंट कला, फिल्म और संस्कृति के संगम का जश्न मनाता है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और उद्यमी व सांस्कृतिक विशेषज्ञ ईवा चाउ ने की। इस इवेंट में ऋतिक रोशन की मेजबानी भारतीय मूल की निर्माता, वेंचर कैपिटलिस्ट और इंटरनेशनल एमी बोर्ड की सदस्य कविता गुप्ता ने की, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं।
सितारों से सजी इस शाम में हॉलीवुड की कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं, जिनमें लियोनार्डो... डिकैप्रियो, टॉम हैंक्स, टिमोथी शैलेमेट, निकोल किडमैन, एंड्रयू गारफील्ड, अन्या टेलर-जॉय, रूफस सीवेल, एशले पार्क, जेसिका विलियम्स और मोनिका बारबारो। इनके अलावा, काइली जेनर और किम कार्दशियन जैसी उद्यमी और वैश्विक फैशन हस्तियां भी वहां मौजूद थीं।
LACMA आर्ट + फिल्म गाला एक वार्षिक आयोजन है, जो कला और सिनेमा की दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों को एक साथ लाता है। इसमें उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने रचनात्मक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है