कानूनी रूप से Hunar Hali और Mayank Gandhi को मिला तलाक, 9 साल की शादी हुई खत्म

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 05:32 PM

hunar hali and mayank gandhi divorce

Hunar Hali और Mayank Gandhi Divorce : टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली और मयंक गांधी की नौ साल लम्बी आखिरकार खत्म हो गई है। दोनों ने 2016 में शादी की थी और सितम्बर 2025 में हुनर ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। अब 9 जून को फैमिली कोर्ट ने इस तलाक को मंजूरी...

Hunar Hali और Mayank Gandhi Divorce : टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली और मयंक गांधी की नौ साल लम्बी आखिरकार खत्म हो गई है। दोनों ने 2016 में शादी की थी और सितम्बर 2025 में हुनर ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। अब 9 जून को फैमिली कोर्ट ने इस तलाक को मंजूरी दे दी, जिसके बाद उनका रिश्ता क़ानूनी रूप से समाप्त हो गया। 

खबरों के मुताबिक, जिस वक्त कोर्ट की कार्यवाही पूरी हुई, उस समय हुनर अपने शो रिमझिम- छोटी उम्र बड़ा सफर की शूटिंग कर रही थी। शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह तुरंत अपना फोन नहीं देख पाई। जैसे ही उन्होंने शॉट पूरा किया और डायरेक्टर ने कट बोलै, तब उन्होंने अपनी लीगल टीम के मैसेज पढ़े, जिनमें तलाक फाइनल होने की जानकारी थी। यह खबर पढ़ते ही वह भावुक हो गईं और सेट पर ही रो पड़ी। 

हालाँकि हुनर ने इस मामले पर कोई सर्वजनिक ब्यान नहीं दिया है लेकिन उनके वकील ऋग्वेद मोरे ने पुष्टि की कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए तलाक की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से पूरा कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि बीच में कुछ क़ानूनी और समझौते से जुड़े मुद्दों के कारन प्रक्रिया थोड़ी लम्बी चली लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद मामला सुलझ गया और कोर्ट ने अंतिम फैसला दे दिया। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!