John Abraham ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान आशियाना, Stamp Duty में ही खर्च कर दिए 5 करोड़

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 12:34 PM

john abraham new house

John Abraham : बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले करीब दो दशकों से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी शानदार लाइफस्टाइल और महंगी प्रॉपर्टीज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।

John Abraham : बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले करीब दो दशकों से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी शानदार लाइफस्टाइल और महंगी प्रॉपर्टीज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी लग्जरी खरीदारी से सुर्खियां बटोरी हैं। अभिनेता ने मुंबई के एक प्रतिष्ठित इलाके में करोड़ों रुपए की कीमत वाला आलीशान घर खरीदा है। आइए जानते हैं, जॉन अब्राहम की इस नई प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी। 

John Abraham New House

जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ में खरीदा आलीशान बंगला 
रिपोर्ट्स के अनुसार जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में एक नया लग्जरी बंगला खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस आलीशान प्रॉपर्टी की  के लिए उन्होंने करीब 84 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह  बंगला सेंट मार्टिन रोड पर स्थित है, जिसे मुंबई के सबसे प्रीमियम रिहायशी इलाकों में गिना जाता है। इस क्षेत्र में कई अन्य नामी बॉलीवुड सितारों और उद्योगपतियों के घर भी मौजूद हैं, जिससे इसकी खासियत और बढ़ जाती है। 

Stamp Duty में ही खर्च कर दिए 5 करोड़ 
जॉन अब्राहम ने बांद्रा में एक प्रीमियम फ्रीहोल्ड रिहायशी संपत्ति अपने नाम की है। यह सौदा 14 जुलाई 2026 को पूरा हुआ। करीब 1,017.60 वर्गमीटर के प्लॉट पर बनी इस प्रॉपर्टी में 31.50 वर्गमीटर का आउटहाउस और लगभग 193.12 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र वाला आलीशान बंगला शामिल है। इस डील के लिए अभिनेता ने 5 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी और 30 हजार  रुपये रेजिस्ट्रेशन शुक्ल का भुगतान किया है। 

John Abraham New House

इन जगहों पर है जॉन की प्रॉपर्टी ?
बॉलीवुड के स्टार  जॉन अब्राहम बहुत संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास मुंबई इलाके में समुद्र स्थित एक शानदार डुप्लेक्स पेंटहाउस में रहते हैं, इसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास तीन अपार्टमेंट भी हैं, जिन्हे किराए पर दिया गया है। इसके अलावा उनकी रियल एस्टेट संपत्तियां सिर्फ भारत तक सीमित नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन के पास अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भी एक लग्जरी घर है, जबकि लंदन में भी उनकी एक आलीशान प्रॉपर्टी मौजूद है।

John Abraham New House

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!