खत्म हुआ इन्तजार ! Lock Upp 2 की सामने आई कंटेस्टेंट्स लिस्ट, Shilpa Shinde से लेकर Sunita Ahuja समेत नजर आएंगे ये सितारें

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 06:10 PM

lock upp 2 contestants

Lock Upp 2 Contestants : बिग बॉस के बाद Lock Upp 2 दूसरा ऐसा रियलिटी शो है जिसे देखने के लिए लोग काफी बेसब्री से इन्तजार करते हैं। आपको बता दें कि जल्द ही आपका इन्तजार खत्म होने वाला है। हाल ही में लॉक अप 2 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट सामने आई हैं, जिसमें...

Lock Upp 2 Contestants : बिग बॉस के बाद Lock Upp 2 दूसरा ऐसा रियलिटी शो है जिसे देखने के लिए लोग काफी बेसब्री से इन्तजार करते हैं। आपको बता दें कि जल्द ही आपका इन्तजार खत्म होने वाला है। हाल ही में लॉक अप 2 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट सामने आई हैं, जिसमें बड़े-बड़े सितारों की एंट्री होगी।

एकता कपूर का चर्चित डिजिटल रियलिटी शो लॉक उप पहली बार साल 2022 में दर्शकों के सामने आया था। इस शो का कांसेप्ट काफी अलग था, जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स को करीब 72 दिनों तक जेल जैसे माहौल में रहना पड़ा था। शो के पहले सीजन की कमान Kangana Ranaut के हाथ में थी और इस सीजन में अपनी मेहनत के बलबूते पर Munawar Faruqui ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

अब फिर से पूरे चार साल बाद इसका दूसरा सीजन आने वाला है। हाल ही में शो का टीजर रिलीज़ हुआ है और इसमें देखा जा सकता है, इस बार फराह खान और रितेश देशमुख इस शो को होस्ट करेंगे। इसी बीच लोग इसको लेकर काफी एक्सासीटेड रहते हैं कि कौन से सितारें इस शो में हिस्सा लेंगे। तो चलिए जानते हैं सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स। 

Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट्स
आपको बता दें कि इस वर्ष कुल 14 सितारें इस शो का हिस्सा होंगे। सबसे पहला नाम गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का सामने आया है। आये दिन वो अपनी किसी न किसी बात के लिए विवादों में घिरी रहती हैं, अब देखना ये है कि उनके आने से शो में कौनसा भूचाल आता है। 

इसी के साथ इस शो में ये रिश्ता क्या कहलाता की फेम नायरा यानि शिवांगी जोशी भी इसमें नजर आ सकती हैं। 

हाल ही में अपने ब्यान को लेकर काफी ट्रोल हुईं शिल्पा शिंदे भी इस शो में नजर आएंगी। 

'लॉक अप 2' के हाल ही में जारी प्रोमो में होस्ट Farah Khan ने संकेत दिया है कि इस सीजन में एक ऐसे सेलेब्रिटी की एंट्री हो सकती है, जिसने हाल के दिनों में अपने जबरदस्त वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। इसके बाद सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता Ram Kapoor इस चर्चित रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं।

यह सितारें भी आ सकते हैं नजर !
इसी के साथ रणवीर इलाहाबादिया, स्प्लिट्सविला के योगेश रावत और अकांक्षा चौधरी, प्रियांक शर्मा, विकास गुप्ता, पुनीत सुपरस्टार और हाल ही में सबसे चर्चित प्रणीत मोरे भी इस शो का हिस्सा होंगे। 

 27 जून से Netflix पर होगा स्ट्रीम 
सारे कंटेस्टेंट्स का फाइनल होने का पर्दा  शो के प्रीमियर के दौरान ही हटेगा। इसी के साथ बता दें कि 27 जून से Netflix पर यह शो स्ट्रीम होगा। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!