One-night stand नहीं करूंगी, रात 2 बजे आए गंदे मैसेज... इस Transgender एक्ट्रेस ने सुनाया इंडस्ट्री का काला सच

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 06:04 PM

transgender actress shubhi sharma casting couch

Transgender Actress Shubhi Sharma Casting Couch :  ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा को टीवी के कई लोकप्रिय शोज में देखा जा चुका है। वह अनुपमा, चाँद जलने लगा, ध्रुव तारा और भी फेमस सीरियल्स में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं।

Transgender Actress Shubhi Sharma Casting Couch :  ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा को टीवी के कई लोकप्रिय शोज में देखा जा चुका है। वह अनुपमा, चाँद जलने लगा, ध्रुव तारा और भी फेमस सीरियल्स में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। 

शुभी सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और सम्मान के लिए भी लगातार आवाज उठाती रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर के सफर को लेकर खुलकर बात की। टर्निंग टेल्स के साथ एक अनफिल्टर्ड बातचीत में शुभी ने बताया कि किस तरह उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान उन्होंने काम के लिए मिले रिजेक्शन और कास्टिंग काउच जैसे मुश्किल अनुभवों पर भी अपनी बात रखी। 

Transgender Actress Shubhi Sharma Casting Couch

रात 2 बजे आया ऐसा मैसेज 
शुभी शर्मा ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन सालों से बिग बॉस  में शामिल होने के ऑफर मिल रहे हैं और इस सिलसिले में मेकर्स के साथ बातचीत भी चल रही थी। इसी बीच उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ा एक अनुभव साझा किया। 

शुभी के मुताबिक, पिछले साल उन्होंने Banijay प्रोडक्शंस की टीम में काम करने वाले एक शख्स को मैसेज किया था। उन्हें लगा कि वह क्रिएटिव असिस्टेंट के तौर पर काम करता है। शुभी ने उससे बिग बॉस मराठी और राइज एंड फॉल जैसे शोज में काम करने की इच्छा जताई थी। शुरुआत में शख्स ने इस बारे में जानकारी देने का भरोसा दिया लेकिन बाद में वह उन्हें नजरअंदाज करने लगा। शुभी ने बताया कि उसने जवाब में कहा कि उसके पास उनके जैसे हजारों लोगों के मैसेज आते हैं और वह आखिर कितने लोगों को जवाब दे सकता है।

इसके बाद उन्होंने बताया कि संबंधित शख्स उनसे बातचीत के दौरान खुद को सीनियर बताते हुए प्रोफेशनल तरीके से बात करने की हिदायत देता था। लेकिन शुभी के मुताबिक, वह व्यक्ति रात करीब 2 बजे उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करके ‘हैलो’ लिखने लगा। जब उन्होंने जवाब नहीं दिया, तो उसने दोबारा मैसेज किया। शुभी ने बताया कि उन्होंने तुरंत उन मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लिया।

Transgender Actress Shubhi Sharma Casting Couch

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो काम पाने के लिए किसी के साथ वन नाइट स्टैंड या किसी तरह का समझौता करेंगी। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें कोई शो न मिले, लेकिन वह अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगी। शुभी ने यह भी आरोप लगाया कि उस शख्स ने कई अन्य लोगों से भी इसी तरह संपर्क किया है और ऐसे व्यवहार को शर्मनाक बताया।

इसके साथ ही शुभी ने मनोरंजन जगत में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। उनकी मांग है कि ट्रांसजेंडर कलाकारों को भी लीड रोल में काम करने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए और उनके किरदारों के लिए पुरुष कलाकारों को कास्ट करने के बजाय ट्रांसजेंडर कलाकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!