‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर आउट, श्रीराम बने देव शर्मा तो रावण के किरदार में दिखे रजनीश दुग्गल

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 05:05 PM

mahakavya shri ramayan katha trailer released dev sharma anjali arora rajniesh d

रामायण की कहानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में देव शर्मा श्री राम, अंजलि अरोड़ा माता सीता और रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रामायण की कहानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में देव शर्मा श्री राम, अंजलि अरोड़ा माता सीता और रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 सितंबर 2026 को हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रामायण के अहम प्रसंगों की झलक
ट्रेलर में श्री राम और माता सीता के रिश्ते से लेकर वनवास, सीता हरण, हनुमान जी की भक्ति और राम-रावण युद्ध तक की झलक देखने को मिलती है। फिल्म की कहानी में धर्म और अधर्म के संघर्ष को मुख्य तौर पर दिखाया गया है। ट्रेलर का संदेश भी इसी भाव को सामने रखता है- “अधर्म के सामने, धर्म का नाम, श्री राम।”

कथा के भाव पर दिया गया जोर
फिल्म की टीम का कहना है कि ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सिर्फ रामायण के भव्य दृश्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका फोकस कहानी से जुड़े भावनात्मक और भक्तिमय पक्ष पर है। फिल्म में श्री राम को मर्यादा, माता सीता को संकल्प, हनुमान जी को भक्ति और लक्ष्मण को कर्तव्य के प्रतीक के तौर पर पेश किया गया है।

देव शर्मा के लिए बड़ी जिम्मेदारी
श्री राम का किरदार निभा रहे देव शर्मा ने कहा कि उनके लिए श्री राम की सबसे बड़ी ताकत उनकी शक्ति नहीं, बल्कि संयम, करुणा, कर्तव्य और मर्यादा है। उन्होंने बताया कि ऐसे किरदार को पर्दे पर निभाना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि दर्शक श्री राम को सिर्फ एक किरदार के तौर पर नहीं बल्कि श्रद्धा के भाव से देखते हैं।

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता
अंजलि अरोड़ा इस फिल्म से फीचर फिल्मों में अपनी शुरुआत कर रही हैं। माता सीता के किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व का सबसे मजबूत पहलू उनका अटूट संकल्प और आंतरिक शक्ति है। अंजलि के मुताबिक, किरदार निभाते समय उन्होंने माता सीता की गरिमा और विश्वास को अभिनय में उतारने पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया।

रजनीश दुग्गल के रावण में दिखेगा अहंकार
रावण की भूमिका निभा रहे रजनीश दुग्गल ने अपने किरदार को लेकर कहा कि रावण के पास ज्ञान और शक्ति दोनों थे, लेकिन उसका अहंकार उसकी बुद्धि पर भारी पड़ गया। एक्टर ने कहा कि रावण का किरदार आज भी इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि हर इंसान के भीतर अहंकार का एक हिस्सा मौजूद होता है।

संगीत में भक्ति और भावनाओं का मेल
फिल्म के संगीत को भी कहानी के भावनात्मक और भक्तिमय पक्ष से जोड़ा गया है। फिल्म में कैलाश खेर, जावेद अली, फरहाद भिवंडीवाला, अनुराग शर्मा और सुनील सोनी जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। वहीं, फिल्म के आगामी गीत में शान की आवाज भी सुनने को मिलेगी। अब तक ‘सिया राम’, ‘राम जी की सेना’ और ‘हे हनुमान’ जैसे गाने रिलीज किए जा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में भी हुई शूटिंग
फिल्म का छत्तीसगढ़ से खास कनेक्शन है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग राज्य की वास्तविक लोकेशंस पर की गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण भी फिल्म की कहानी और विजुअल्स का हिस्सा नजर आएगा।

25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला फिल्म के निर्माता हैं, जबकि हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन सह-निर्माता हैं। फिल्म को एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के अजय कनोजिया प्रस्तुत कर रहे हैं। यह महोबिया फिल्म्स प्रोडक्शन की प्रस्तुति है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!