रामायण के मूल्यों पर रणबीर कपूर और नितेश तिवारी ने छात्रों से की बात, JioHotstar पर आएगा एपिसोड

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 04:08 PM

ranbir kapoor nitesh tiwari engage with students on ramayana timeless values

रामायण की शिक्षाओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए JioHotstar ने नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ और I.I.M.U.N. (India’s International Movement to Unite Nations) के साथ मिलकर एक विशेष पहल की है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रामायण की शिक्षाओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए JioHotstar ने नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ और I.I.M.U.N. (India’s International Movement to Unite Nations) के साथ मिलकर एक विशेष पहल की है। ‘हर युग में राम: युवा नेतृत्वकर्ताओं के साथ एक संवाद’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के करीब 20 हजार छात्र जुड़े। इस दौरान रणबीर कपूर, नितेश तिवारी, रवि दुबे और नमित मल्होत्रा ने छात्रों के साथ रामायण के पात्रों, उनके फैसलों और आज के समय में इस महाकाव्य की प्रासंगिकता पर चर्चा की।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक जुड़े छात्र
इस पहल में 18 शहरों के 500 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया। मुंबई स्थित I.I.M.U.N. के मुख्यालय में करीब 150 छात्र प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे, जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों के हजारों छात्र ऑनलाइन माध्यम से इस चर्चा में शामिल हुए। बातचीत के दौरान छात्रों ने रामायण के नायक, भगवान राम से सवाल पूछने का अवसर मिलने पर अपनी जिज्ञासा, पसंदीदा पात्र और राम, सीता व लक्ष्मण की यात्राओं से जुड़े सवाल उठाए। इन सवालों के जरिए प्रेम, मित्रता, कर्तव्य, साहस, क्षमा और त्याग जैसे मूल्यों पर विचार साझा किए गए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

रणबीर कपूर बोले- हर पीढ़ी राम से अपने तरीके से जुड़ सकती है
फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने कहा कि राम की कहानी पीढ़ियों से लोगों के जीवन का हिस्सा रही है। उनके मुताबिक, इस किरदार को निभाना उनके लिए विनम्रता और भावनाओं से जुड़ा अनुभव रहा है। छात्रों के विचार सुनकर उन्हें यह समझने का मौका मिला कि नई पीढ़ी राम की कहानी को किस नजरिए से देखती है। उन्होंने कहा कि हर पीढ़ी राम से अपने अलग तरीके से जुड़ सकती है, लेकिन उनकी यात्रा में हर किसी को कुछ अपना-सा जरूर मिलता है।

नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी ने भी साझा किए विचार
‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि इस महाकाव्य की कहानियां और सीख आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने युवाओं को इन मूल्यों से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि रामायण की खासियत इसके भव्य प्रसंगों के साथ-साथ पात्रों की मानवीय भावनाओं और फैसलों में भी है। लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे ने इस बातचीत को अपने किरदार को नए नजरिए से समझने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण के व्यक्तित्व में निष्ठा, प्रेम और कर्तव्य के प्रति समर्पण जैसे गुण अहम हैं।

1 नवंबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा एपिसोड
‘हर युग में राम’ का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत और रामायण के शाश्वत मूल्यों पर अलग-अलग पीढ़ियों के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत कलाकारों और फिल्म के निर्माताओं ने छात्रों के सवालों और विचारों को सुना, जिससे युवा अपने अनुभवों के आधार पर इस महाकाव्य की शिक्षाओं को समझ सकें। इस विशेष संवाद को एक एपिसोड के रूप में तैयार किया गया है, जो 1 नवंबर 2026 से केवल JioHotstar पर स्ट्रीम होगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!