Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jun, 2026 05:49 PM

Mahhi Vij : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहि विज ने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। वह अक्सर किसी न किसी वहज से चर्चा में रहती हैं। उन्हें आखिरी बार सीरियल शर होने को है में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कौसर का किरदार...
Mahhi Vij : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहि विज ने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। वह अक्सर किसी न किसी वहज से चर्चा में रहती हैं। उन्हें आखिरी बार सीरियल शर होने को है में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कौसर का किरदार निभाया था।
करियर के साथ-साथ माही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। साल की शुरुआत में ही उन्होंने अपने पति संग तलाक की घोषणा कर दी थी। लेकिन इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि जय और मैं हमेशा दोस्त बने रहेंगे।
अब हाल ही में माहि ने एक शो में अपने और रएक्स पति जय भानुशाली को लेकर एक ऐसी बात बोली है, जिसकी वजह से वो फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
शो के दौरान माही ने बताया कि तलाक के मुश्किल समय में मेरे पिता ने मेरा बहुत साथ दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता हर फैसले में मेरा साथ देते रहे और कहा कि आगे मैं अपनी जिंदगी के लिए जो भी फैसला लूंगी, वो हमेशा मेरा साथ देंगे।

Jay मेरा बेस्टफ्रेंड है
वहीं अगर जय की बात की जाए तो जय अभी मेरा सबसे अच्छा दोस्त यानि बेस्ट फ्रेंड है। अलग होने के बावजूद आज भी मेरे पिता जय के पास जाते हैं और दोनों साथ में बैठकर चाय पीते हैं। इस बात को लेकर मैं बहुत खुश हूँ कि हम दोनों के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है।
इसी के साथ माही विज ने बताया कि जय और मैं अभी भी एक परिवार की तरह जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनके जीवन में ये सब चल रहा था, उस समय उन्हें बस यही महसूस होता था कि लोग उनसे सवाल न करें और उनके साथ शांति से खड़े रहें।
माही ने यह भी कहा कि उस कठिन समय में उनके पिता उनके साथ बैठे लेकिन उन्होंने उनसे कोई सवाल नहीं पूछा कि वे क्या कर रही हैं या क्या हुआ है।
