Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 May, 2026 04:20 PM

Mom-To-Be Surbhi Jyoti Birthday : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास और खुशहाल का आनंद ले रही है। जल्द ही वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित है। इसी बीच 29 मई को सुरभि ने...
Mom-To-Be Surbhi Jyoti Birthday : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास और खुशहाल का आनंद ले रही है। जल्द ही वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित है। इसी बीच 29 मई को सुरभि ने अपना 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया।
इस मौके पर उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ शानदार सेलिब्रेशन किया। उनकी बर्थडे पार्टी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस पसंद आ रहे हैं।

Mom-To-Be सुरभि ज्योति ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

इस मौके पर सुरभि ने पर्पल कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका प्रेगनेंसी ग्लो साफ़ नजर आ रहा था। इस दौरान उनके पति सुमति सूरी भी उनके साथ मौजूद थे। दोनों ने मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया और दोस्तों के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया।

बर्थडे पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए। अभिनेत्री अभिनेत्री आशा नेगी, अनीता हसनंदानी समेत कई करीबी दोस्तों ने पार्टी में शिरकत की। सभी ने सुरभि के साथ तस्वीरें खिंचवाई और खूब एन्जॉय किया।
इसी के साथ कुछ तस्वीरों में सुरभि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देखकर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सुरभि ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तब से वह लगातार अपने इस खूबसूरत सफर की झलकियां फैंस के साथ साझा कर रही हैं। सुरभि ने अक्टूबर 2024 में अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर और अभिनेता सुमित सूरी से शादी की थी। अब यह कपल अपने पहले बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
