काम देने के बहाने क्राइम पेट्रोल की इस एक्ट्रेस के साथ की गई गंदी डिमांड, कहा- अपना ब्लाउज उतार दो !

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 11:19 AM

muskan varshney casting couch

Muskan Varshney : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा लम्बे समय से चर्चा में बना हुआ है और इस पर समय-समय पर कई कलाकार अपने अनुभव साँझा करते रहते हैं। यह समस्या खासकर नए कलाकारों के सामने अक्सर आती है और कई बार उन्हें मुश्किल...

Muskan Varshney : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा लम्बे समय से चर्चा में बना हुआ है और इस पर समय-समय पर कई कलाकार अपने अनुभव साँझा करते रहते हैं। यह समस्या खासकर नए कलाकारों के सामने अक्सर आती है और कई बार उन्हें मुश्किल परिस्तिथियों का सामना करना पड़ता है। 

Muskan Varshney Casting Couch

इसी बीच क्राइम पेट्रोल और जीना दिल से जैसे टीवी शोज से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री  मुस्कान वार्ष्णेय ने भी अपने अनुभव को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता। उन्होंने बताया एक बार उन्हें वीडियो कॉल आपत्तिजनक और अनुचित मांग का सामना करना पड़ा। 

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान मुस्कान ने अपने पुराने अनुभव साँझा किये। उन्होंने बताया कि हालाँकि उनके साथ अभी तक सीधे तौर पर कुछ भी गलत नहीं हुआ है। मुस्कान ने हस्ते हुए मजाकिया अंदाज में खुद को गाजियाबाद की गुंडी बताया और कहा अगर कोई उन्हें आजमाने की कोशिश करेगा तो वो जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी और जरूरत पड़ी तो पंच भी मरूंगी। इसी दौरान उन्होंने अपने साथ हुई कुछ अजीब और असहज करने वाली मांगों का भी जिक्र किया। 

म्यूजिक वीडियो के लिए किया मुझसे संपर्क 
अपना अनुभव साँझा करते हुए मुस्कान ने कहा कि जब वो 16 साल की थी जब उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री के बहुत फेमस हस्ती ने उनसे संपर्क किया। उस समय उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए कास्ट करने की बात कही गई। मुस्कान गाजियाबाद रहती थीं, इस वजह से इतनी दूर ऑडिशन देने आना कोई आसान बात नहीं थी, इस वजह से डायरेक्टर ने उन्हें सलाह दी की वीडियो कॉल पर ही ऑडिशन ले लिया जाए। 

Muskan Varshney Casting Couch
 
इसके बाद उन्होंने मुझसे डिमांड की मैं ट्रेडिशनल कपडे पहनकर उनके सामने आउ। पहले मैंने सूट पहना हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि आप साड़ी पहनकर आओ, हम आपको साड़ी में देखने चाहते हैं। बात सिर्फ यही खत्म नहीं हुई, आगे उन्होंने कहा कि अपना ब्लाउज उतारो। इतना सुनने के बाद मैं हैरान हो गई और कहा इसमें ब्लाउज उतारने की क्या जरुरत। इसके बाद सामने बैठे व्यक्ति ने कहा कि हम ये देखना चाहते है कि आपसे ऊपर ऑफ शोल्डर लुक कैसा लगेगा। उसने यह भी कहा कि उन्हें कुछ दिखाने की जरूरत नहीं है और वह चाहें तो अपना पल्लू ओढ़े रख सकती हैं, उसे केवल उनका लुक देखना है।

अभिनेत्री ने बताया कि यह बात उन्हें काफी अजीब लगी, इसलिए उन्होंने दोबारा पूछा कि क्या वह वास्तव में यही देखना चाहता है। उनके सवाल पर सामने वाला व्यक्ति थोड़ा असहज हो गया और किसी दूसरी कॉल का बहाना बनाकर बातचीत खत्म कर दी। मुस्कान ने कहा कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें इस तरह की असहज और अजीब परिस्थितियों का कई बार सामना करना पड़ा था।

Muskan Varshney Casting Couch

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!