मेरा भाई मुझे ही गंजा कर देगा... Scout-Love की हरकतों पर भड़की Pavitra Punia, बोलीं- भाई-बहन के रिश्ते को गंदा बना दिया

Edited By Updated: 13 Nov, 2026 07:09 PM

pavitra punia on scout love controversy

अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट स्काउट और लव के बीच के रिश्ते पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया है कि वे अपने रिश्ते को भाई-बहन के रूप में क्यों दिखा रहे हैं।

Pavitra Punia on Scout Love Controversy : अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट स्काउट और लव के बीच के रिश्ते पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया है कि वे अपने रिश्ते को भाई-बहन के रूप में क्यों दिखा रहे हैं।

पवित्रा की यह टिप्पणी तब आई, जब बिग बॉस के घर में लव द्वारा कथित तौर पर साइलेंट ट्रीटमेंट दिए जाने के बाद स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, पवित्रा ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने भाई-बहन के रिश्तों के बारे में बात की और कंटेस्टेंट्स के इस बर्ताव को सस्ता बताते हुए अपनी नाराजगी जताई।

पवित्रा ने कहा, "मुझे नहीं पता कि आप में से कितने लोग भाई-बहन के रिश्ते को समझते हैं, लेकिन अगर मैं कुछ ऐसा करूँ, तो मेरा भाई पक्का मेरा सिर मुंडवा देगा। वैसे तो मैं बिग बॉस पर वीडियो नहीं बनाती लेकिन आज वीडियो बनाना जरूरी था क्योंकि जो कुछ भी हो रहा है, वह बकवास है। बिल्कुल बकवास। अपने भाई के साथ अपने रिश्ते का उदाहरण देते हुए, पवित्रा ने कहा कि भाई-बहन के रिश्तों में अक्सर लड़ाई-झगड़े, एक-दूसरे को चिढ़ाना और शरारतें होती रहती हैं।

हमने बचपन से लेकर बड़े होने तक ऐसे रिश्ते देखे हैं, जहां भाई-बहन एक-दूसरे को मारते-पीटते हैं या मुक्के मारते हैं। मेरा भाई तो मुझ पर तीर चलाता था, मेरे पैरों पर मारता था और मुझ पर पटाखे फेंकता था। दिवाली की एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, "एक बार दिवाली पर, मेरे भाई ने मेरे पैरों के पास पटाखा फोड़ दिया। मेरे पैर जल गए। उसके खुद की उंगलियां भी जल गई थीं। उन्होंने आगे कहा, "इसे कहते हैं असली भाई-बहन का रिश्ता और जोड़ा कि भाई-बहन एक-दूसरे से काफी बेबाक भी हो सकते हैं।

अगर मेरा भाई मुझसे कुछ कहता है या मुझसे बात नहीं करता, तो मैं उससे कह देती हूँ कि यहां से चले जाओ। मतलब, हम अपने भाई-बहनों से इसी तरह बात करते हैं। इसके बाद पवित्रा ने स्काउट और लव की ओर रुख किया और रियलिटी शो के अंदर उनके बीच के रिश्ते पर सवाल उठाए। “लेकिन बिग बॉस में, हे भगवान, स्काउट नाम का लड़का और लव गिल नाम की लड़की, इन लोगों ने अंदर एक बहुत ही घटिया खेल शुरू कर दिया है। मेरा भाई असल में बिग बॉस देखता है।” उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद कभी अपना वाला सीजन नहीं देखा था और कंटेस्टेंट्स के बीच के अजीबोगरीब रिश्ते पर सवाल उठाए। मैं बिग बॉस नहीं देखती, मैंने आज तक अपना सीजन भी नहीं देखा है। 

लेकिन यह क्या है ? यह भाई-बहन का रिश्ता तो नहीं है। पवित्र ने अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए कहा: “मैं एक बहुत ही रूढ़िवादी परिवार से आती हूं। मैं आपको बता दूं, मैं यूपी की लड़की हूं। हमने भाई-बहन का रिश्ता देखा है। और मैं दुनिया भर में घूमी हूं लेकिन मैंने कहीं ऐसा भाई-बहन का रिश्ता नहीं देखा। उन्होंने उन रिश्तों पर भी सवाल उठाए जहां लोग अपनी नजदीकियों को छिपाने के लिए भाई-बहन का लेबल इस्तेमाल करते हैं।

“हो सकता है कि जो लोग भाई-बहन के रिश्ते को लेकर ऐसा बर्ताव करते हैं, वे असल में कुछ और ही कर रहे हों, लेकिन 'यह मेरा भाई है, यह मेरी बहन है' कहकर उसे छिपा लेते हैं। पवित्र ने बचपन की एक बात याद करते हुए कहा- जब हम छोटे थे, तो स्कूल या पड़ोस में सुनते थे कि कोई किसी को पसंद करता है या किसी का किसी के साथ अफेयर है लेकिन घर आकर वे कहते हैं कि 'यह मेरी बहन है, यह मेरा भाई है। अब हम बच्चे नहीं रहे।

 स्काउट और लव का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा- अगर आप बिग बॉस में हैं और मैं यहां स्काउट और लव की बात कर रही हूं और अगर बिग बॉस में ये सब हो रहा है, तो इसका मतलब है कि आप बहुत ही घटिया कंटेंट दे रहे हैं। घटिया ! यह घटियापन की हद है। यह बहुत ही बेवकूफी भरा और हास्यास्पद लगता है। आपने भाई-बहन के रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। आपने इस रिश्ते को इतना गंदा बना दिया है। उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स से भी दखल देने की अपील की।

कृपया बाहर जाएं और इस रिश्ते को संभालें। मैं बिग बॉस से भी गुजारिश करती हूं कि वे ऐसा न होने दें। हमारी बिग बॉस की टीम बहुत स्मार्ट है। मैं उन लोगों को व्यक्तिगत रूप से जानती हूं और मुझे यकीन है कि वे भी कहीं न कहीं सदमे में होंगे। यह क्या है ? वे लोग क्या कर रहे हैं ? उन्होंने इस स्थिति को फिर से बिल्कुल बकवास बताया और भाई-बहन के रिश्ते के बारे में अपनी समझ से इसकी तुलना की।

“क्योंकि यह एकदम बकवास है। भाई-बहन के रिश्ते ऐसे नहीं होते। मेरा भाई मेरे लिए कभी गंजा नहीं होगा। बल्कि, मेरा भाई मुझे ही गंजा कर देगा। और आप लोग भी मानेंगे कि भाई-बहन का रिश्ता ऐसा ही होता है। यह ऐसा ही होता है। यह लड़का क्या कर रहा है? मुझे समझ नहीं आ रहा। पवित्रा ने काशवी का भी जिक्र किया, जो शो से बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा- मुझे उस लड़की के लिए अच्छा लग रहा है जो इस झंझट से बाहर निकल गई। मैं उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती। और मुझे खेद है कि मैं उसका नाम ले रही हूं। स्काउट से सीधे मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा-भाई, तुम क्या कर रहे हो ? घर में यह बकवास बंद करो। ऐसा मत करो। बिग बॉस में बहुत कुछ चल रहा है,  बहुत कुछ हो रहा है। लेकिन तुम सब कुछ खराब कर रहे हो और हम भी ऐसे लोग हैं जिनके भाई-बहन हैं। हमें तुम पर बिल्कुल गर्व नहीं है, भाई। यह बहुत ही घटिया है। घटिया। इस रिश्ते को भाई-बहन का रिश्ता मत कहो। यह रिश्ता तो पवित्र होता है।” “यह प्यार है। यह भाई-बहन का रिश्ता नहीं है। यह शुद्ध प्यार है, बकवास।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!