Priyanka Chopra के जन्मदिन पर पति Nick Jonas ने शेयर की Proposal की पुरानी तस्वीर, यहीं से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 03:48 PM

priyanka nick love story

Priyanka Chopra and Nick Jonas : प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 44 वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति और सिंगर निक जोनास ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में शुभकामनाएं दींं। जन्मदिन के अगले दिन भी उन्हें लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी रहा।

Priyanka Chopra and Nick Jonas : प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 44 वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति और सिंगर निक जोनास ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में शुभकामनाएं दींं। जन्मदिन के अगले दिन भी उन्हें लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। निक ने स्पेन में बिताई गई यॉट वेकेशन का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें प्रियंका का बेहद सुकूनभरा और निजी अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो में वह फ़िल्मी शूटिंग और सार्वजानिक कार्यक्रमों की भागदौड़ से दूर, छुट्टियों का आनंद लेते हुए नजर आई। 

 Priyanka Nick Love Story
 
पति निक ने प्रियंका पर लुटाया प्यार 
सोशल मीडिया पर निक के अपनी पत्नी की वीडियो शेयर की। वीडियो की शुरुआत समुद्र के खूबसूरत नजारों से होती है, जिसके बाद कैमरा प्रियंका चोपड़ा पर फोकस करता है। यॉट पर सवार प्रियंका मुस्कुराते हुए बेहद खुश नजर आती हैं। उन्होंने स्टाइलिश बिकिनी, सनग्लासेस और बंदाना कैरी किया हुआ है। कैमरे के सामने पोज देते हुए उन्होंने पति निक जोनास की ओर फ्लाइंग किस भेजकर इस खास पल को और भी रोमांटिक बना दिया।

इसी के साथ निक ने कैप्शन लिखा- Feliz cumpleaños! Mi amor,' . इसका मतलब है हैप्पी बर्थडे, माय लव। 

इस तरह शुरू हुई निक और प्रियंका की लव स्टोरी
हाल ही में प्रियंका और उनके पति निक एक पॉडकास्ट पर पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुल के बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि निक के भाई की वजह से उनकी पहली मुलाकात संभव हो पाई। उनके भाई केविस ने ही निक को उनकी सीरीज क्वांटिको देखने की सलाह दी। 

 Priyanka Nick Love Story

इसी के साथ इस दौरान निक ने सबको पहला स्क्रीनशॉट भी दिखाया। जो उन्होंने पहली बार प्रियंका को किया था। निक ने लिखा था कि-  "हैलो! मैंने कई लोगों से सुना है कि हमें एक-दूसरे से मिलना चाहिए और मुझे भी ऐसा ही लगता है। क्या आप जल्द ही लॉस एंजिल्स आने वाली हैं ?" 

इसके बाद प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि-, "हाय ! ग्राहम ने मुझे तुम्हारे बारे में काफी कुछ बताया है। बेहतर होगा कि हम टेक्स्ट मैसेज पर बात करें, वहां बातचीत ज्यादा निजी रहेगी क्योंकि मेरी टीम भी ये मैसेज देख सकती है।"

2016 में हुई थी प्रियंका और निक की शादी 
निक जोनास ने साल 2016 में पहली बार प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया था। इसके बड़ा 2017 में दोनों को मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर ऑफ्टर-पार्टी में हुई। उसी साल दोनों ने मेट गाला में साथ पहुंचकर अपने रिश्ते को  लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। साल 2018 में निक ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया और इसी वर्ष दोनों ने उदयपुर में शाही अंदाज में विवाह रचा लिया। बाद में 2022 में यह कपल सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी के माता-पिता बना।
 Priyanka Nick Love Story

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!