Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Sep, 2026 05:19 PM

Rakhi Sawant on Govinda : गणेश उत्सव के मौके पर गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गोविंदा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Rakhi Sawant on Govinda : गणेश उत्सव के मौके पर गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गोविंदा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इस मामले में राखी सावंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक्टर को पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रहने की सलाह दी है।
राखी सावंत ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने गोविंदा और कोमल रानी की साथ में मौजूदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक्टर को अपनी को-स्टार से दूरी बनाए रखने की नसीहत दी। राखी के बेबाक अंदाज में गोविंदा को अपनी बात कही और सुनीता आहूजा के साथ समय बिताने की सलाह दी।
अरे गोविंदा जी क्या हो गया आपको ?
राखी सावंत ने गोविंदा से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लालबागचा राजा के दर्शन के लिए कोमल रानी स्वर्णकार को साथ ले जाना उन्हें सही नहीं लगा। उन्होंने कहा कि गोविंदा को अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ वहां जाना चाहिए था क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी का लंबा हिस्सा उनके साथ बिताया है।
राखी ने यह भी कहा कि वह गोविंदा की करीबी दोस्त हैं और हमेशा उनका समर्थन करती आई हैं लेकिन इस बार उन्हें एक्टर का यह फैसला ठीक नहीं लगा।
सुनीता जी के साथ घूमिए, जिसके साथ 40 साल बिताए हैं
राखी सावंत ने गोविंदा से सवाल करते हुए कहा कि वह लालबागचा राजा के दर्शन के लिए अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को साथ क्यों नहीं लेकर गए। उन्होंने कहा कि दोनों का अलग-अलग जाकर दर्शन करना अच्छा नहीं लगता। राखी ने आगे कहा कि सुनीता हमेशा गोविंदा का साथ देती रही हैं और दोनों को साथ रहना चाहिए। उन्होंने कोमल रानी स्वर्णकार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह अपनी को-स्टार हैं, तो उन्हें अपनी जगह तक ही सीमित रखना चाहिए।
कौन है वो कोमल ?
कोमल को लेकर राखी सावंत ने कहा कि गोविंदा को उनके साथ घूमने के बजाय अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ नजर आना चाहिए। उन्होंने सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गोविंदा का सालों तक साथ निभाया, बच्चों की परवरिश की और परिवार को संभाला। राखी ने आगे कहा कि अब सुनीता भी शांत हैं और रिश्ते में चीजें बेहतर हो सकती हैं। उन्होंने मुहावरे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई इंसान अपनी गलती के बाद शाम तक घर लौट आए, तो उसे भटका हुआ नहीं माना जाता।