अमित साध की ‘प्रताप’ को लेकर बढ़ी चर्चा, क्या दया नायक या सचिन वाजे से प्रेरित है कहानी?

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 03:23 PM

amit sadh pratap trailer has sparks speculation

अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ के ट्रेलर के बाद दर्शक उनके एनकाउंटर स्पेशलिस्ट किरदार की तुलना मुंबई पुलिस के अधिकारियों दया नायक और सचिन वाजे से कर रहे हैं। सचिन सराफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ईशा देओल, सीमा बिस्वास और तिग्मांशु धूलिया भी अहम...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता अमित साध की आगामी फिल्म ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म में अमित एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद कई दर्शक सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनके किरदार का संबंध मुंबई पुलिस के चर्चित अधिकारियों दया नायक और सचिन वाजे से है। हालांकि, फिल्म की कहानी किसी वास्तविक पुलिस अधिकारी से प्रेरित होने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में उठे सवाल
फिल्म के आधिकारिक यूट्यूब ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में दर्शकों की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है। एक यूजर ने सवाल किया, “कहीं ये दया नायक की स्टोरी तो नहीं है?” वहीं, दूसरे यूजर ने पूछा, “ये सचिन वाजे की लाइफ से इंस्पायर्ड है क्या?” एक अन्य दर्शक ने भी जानना चाहा कि क्या फिल्म सचिन वाजे की कहानी पर आधारित है। इस तरह की प्रतिक्रियाओं के चलते अमित साध के किरदार की पृष्ठभूमि को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं।

सचिन सराफ के निर्देशन में बनी है फिल्म
‘प्रताप’ का लेखन और निर्देशन सचिन सराफ ने किया है, जबकि इसका निर्माण यूवी फिल्म्स के बैनर तले प्रदीप रंगवानी ने किया है। फिल्म में अमित साध के अलावा ईशा देओल, सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुनाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की दुनिया पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर ने कहानी को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘प्रताप’
फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अमित साध का किरदार किसी वास्तविक पुलिस अधिकारी से प्रेरित है या फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है। इस बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!