Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Jul, 2026 12:01 PM

Rakhi Sawant on Sonam Wangchuk : दिल्ली में जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के जारी अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर अब अभिनेत्री राखी सावंत ने अपनी प्रतिप्रिया दी है।
Rakhi Sawant on Sonam Wangchuk : दिल्ली में जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के जारी अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर अब अभिनेत्री राखी सावंत ने अपनी प्रतिप्रिया दी है। कई दिनों से चल रही इस भूख हड़ताल के चलते वांगचुक की बिगड़ती सेहत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में मुंबई में मौजूद राखी सावंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई दिनों से चल रही इस भूख हड़ताल के चलते वांगचुक की बिगड़ती सेहत ने लोगों को चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में मुंबई में मौजूद राखी सावंत ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे भौवक अपील करते हुए अनशन समाप्त करने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह वांगचुक की मुहिम का पूरा समर्थन करती हैं लेकिन उनकी जान किसी भी कीमत पर खतरे में नहीं पड़नी चाहिए।
सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोलीं राखी सावंत
राखी सावंत ने सोनक वांगचुक के नाम एक भावुक सन्देश जारी करते हुए उनसे अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा, सोनम जी, मैं
आपसी हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं कि कृपया अपनी जान जोखिम में मत डालिए। आप देश के लिए बेहद अहम हैं और आपकी जिंदगी अनमोल है। मैं खुद दिल्ली आकर जंतर-मंतर में आपसे मिलना चाहती हूं।"
राखी का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह वास्तव में प्रदर्शन स्थल पर जाएंगी तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर में सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगी और व्यक्तिगत रूप से उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह करेंगी।
बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दिया साथ
सोनम वांगचुक के समर्थन में सिर्फ राखी सावंत ही नहीं बल्कि कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी सामने आई हैं। इससे पहले वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी सोशल मीडिया के जरिए वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया था। उन्होंने एक भावुक सन्देश साझा करते हुए उनसे अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की थी। शबाना का कहना था कि अन्याय और व्यवस्था की खामियों के खिलाफ चल रही इस महत्वपूर्ण लड़ाई में देश को वांगचुक जैसे ईमानदार और दूरदर्शी लोगों की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वांगचुक का संघर्ष और समर्पण देश के युवाओं और छात्रों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।