डॉन 3 विवाद में आया नया मोड़, Ranveer Singh के समर्थन के लिए कोर्ट पहुंचे दिग्गज प्रोड्यूसर टी.पी. अग्रवाल...बैन कल्चर को दी चुनौती

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 12:18 PM

ranveer singh don 3 controversy

Don 3 Controversy :  फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ पर पहुंच गया है। अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ उठी बैन की मांग के बीच बॉलीवुड के वरिष्ठ निर्माता टीपी अग्रवाल उनके समर्थन में सामने आये हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने बॉम्बे सिविल...

Don 3 Controversy :  फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ पर पहुंच गया है। अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ उठी बैन की मांग के बीच बॉलीवुड के वरिष्ठ निर्माता टीपी अग्रवाल उनके समर्थन में सामने आये हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने बॉम्बे सिविल कोर्ट का रास्ता अपनाया है, जिससे इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था FWICE पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

 करीब 17 वर्षो तक IMPPA के अध्यक्ष रह चुके टी.पी. अग्रवाल ने अपनी याचिका में फिल्म इंडस्ट्री में जारी बैन कल्चर और नान-कोऑपरेशन जैसे आदेशों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि किसी भी संगठन या ट्रेड बॉडी को किसी कलाकार या तकनीशियन की पेशेवर स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

इसी के साथ याचिका में यह भी कहा गया है कि कोई संस्था यह तय नहीं कर सकती की इंडस्ट्री के सदस्य किस कलाकार के साथ काम करे या न करें। ऐसे फैसले किसी व्यक्ति के करियर और काम काम करने के अधिकत को प्रभावित कर सकते हैं। 

मामले पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे सिविल कोर्ट ने FWICE और IMPPA दोनों को नोटिस जारी किया है। अब इस संगठनों को अदालत के समक्ष अपने रुख और फैसलों का आधार स्पष्ट करना होगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार डॉन 3 के निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त कदम उठाने और उन्हें बैन करने की मांग की थी। इस पूरे विवाद का असर फिल्म की प्रोडक्शन प्रक्रिया और भविष्य पर भी पड़ता नजर आ रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!