Edited By Reetu sharma,Updated: 14 Oct, 2026 05:39 PM

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ अपने दूसरे ट्रेलर के साथ दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए तैयार है। फिल्म को एक अनोखी पैट्रियॉटिक कॉमेडी के तौर पर पेश किया जा रहा है।
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ अपने दूसरे ट्रेलर के साथ दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए तैयार है। फिल्म को एक अनोखी पैट्रियॉटिक कॉमेडी के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें देशभक्ति के साथ हास्य, एक्शन और कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे। इसी बीच आयुष्मान खुराना ने फिल्म की अनोखी कहानी और इसके कॉन्सेप्ट को लेकर अपनी बात रखी है।
‘उड़ता तीर’ की कहानी में आएंगे कई ट्विस्ट
फिल्म की कॉमिक दुनिया के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा, “जब आपको लगता है कि आपको पता है कि ‘उड़ता तीर’ की कहानी किस ओर जा रही है, तभी इसमें एक नया मोड़ आ जाता है।' एक्टर के मुताबिक, फिल्म की सबसे खास बात इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है, जिसमें देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी को एक साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इन तीनों जॉनर को इतने मजेदार और गैर-पारंपरिक अंदाज में पेश करना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव होगा। आयुष्मान को उम्मीद है कि फिल्म के सरप्राइज, कॉमिक अफरा-तफरी और हंसी-मजाक को दर्शक बड़े पर्दे पर खूब एंजॉय करेंगे।
कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं आयुष्मान खुराना
अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और लीक से हटकर कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना इस फिल्म के जरिए कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का नया ट्रेलर एक ऐसी कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें ह्यूमर और एक्शन के साथ कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को एक मनोरंजक थिएट्रिकल अनुभव देगी।
फिल्म में नजर आएंगे कई दमदार कलाकार
‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा मुकुल देव, राम कपूर, रघुबीर यादव, बृजेन्द्र काला, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नैय्यर, राहुल बोस और सुप्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आकाश ए. कौशिक ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।