Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Jun, 2026 01:05 PM

Ranveer Singh New Car : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। थोड़े दिनों पहले ही उन्होंने बताया था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, इसके बाद वो काफी समय तक डॉन 3 की कंट्रीवेर्सी में घिरे रहे। इन्ही सब के बीच...
Ranveer Singh New Car : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। थोड़े दिनों पहले ही उन्होंने बताया था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, इसके बाद वो काफी समय तक डॉन 3 की कंट्रीवेर्सी में घिरे रहे। इन्ही सब के बीच रणवीर सिंह ने अपने घर किसी खास का स्वागत किया है। आपको बता दें कि दीपिका के पति रणवीर सिंह ने हाल ही में करोड़ों की कार खरीदी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रणवीर सिंह की नई गाड़ी
नई गाड़ी को खरीदने के बाद रणवीर सिंह मुंबई की सड़कों पर इसे चलाते नजर आए। उनकी यह ब्लैक कलर की गाड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
रणवीर सिंह ने 6.36 करोड़ में खरीदी नई गाड़ी
आपको बता दें की रणवीर सिंह ने हाल ही में जो नई गाड़ी खरीदी है उसकी कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ो में है। वायरल वीडियो में जिस गाड़ी को चलाते हुए रणवीर सिंह दिख रहे हैं उसकी कीमत 6.36 करोड़ रुपये के करीब है। इस गाड़ी का नाम Ferrari 296 GTB है।
डॉन 3 का विवाद में घिरे हैं रणवीर सिंह
इन दिनों रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। धुरंधर की सफलता के बीच खबरें सामने आईं कि अभिनेता ने अचानक फरहान अख्तर की इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले ही प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला किया था। बताया जा रहा है कि उनके इस फैसले से फिल्म निर्माताओं को करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मेकर्स का दावा है कि इस नुकसान की भरपाई रणवीर को करनी चाहिए। इसी सिलसिले में फरहान अख्तर ने मामले की शिकायत Federation of Western India Cine Employees (FWICE) से भी की थी। हालांकि, यह विवाद अभी तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है।