4000 करोड़ नहीं, 800 करोड़ से भी कम में बनी 'रामायण पार्ट 1, फिल्म निर्माता RGV ने खोला फिल्म के बजट का राज

Edited By Updated: 15 Nov, 2026 03:07 PM

rgv statement on ramayan

रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' के दोनों भागों के लिए 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी हालिया पोस्ट में दावा किया है कि इस फ्रेंचाइजी का पहला भाग 800 करोड़ रुपये से कम...

RGV Statement on Ramayan : रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' के दोनों भागों के लिए 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी हालिया पोस्ट में दावा किया है कि इस फ्रेंचाइजी का पहला भाग 800 करोड़ रुपये से कम में बना है।

रविवार को उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिर भी, कुछ ईर्ष्यालु लोग यह शोर मचा रहे हैं कि इसकी कमाई काफी नहीं है, क्योंकि दोनों भागों का कुल बजट 4000 करोड़ (2000 करोड़ प्रति भाग) है। 

मुझे पता चला है कि 'पार्ट 1' की वास्तविक लागत 800 करोड़ रुपये से थोड़ी कम है। इसमें आपसी फायदे वाले सौदे, ग्लोबल टैक्स बेनिफिट्स और सब्सिडी जैसी चीजें शामिल हैं, जो अंततः इसकी लागत को और भी कम कर देंगी। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कोई भी अनुभवी फिल्म निर्माता फिल्म देखकर समझ सकता है कि इसकी लागत इससे ज्यादा नहीं हो सकती।" RGV ने यह भी कहा कि यह सोचना नादानी होगी कि दोनों भागों की लागत एक समान होगी।

उन्होंने आगे कहा, "यह वैसा ही है जैसे कोई सोचे कि किसी फिल्म में इंटरवल से पहले और इंटरवल के बाद की लागत एक जैसी होगी। मुझे ऐसी फिल्मों के बारे में पता है, जिनमें कुल बजट का 50% हिस्सा सिर्फ क्लाइमैक्स पर खर्च हुआ था। इसके अलावा, 'रामायण' की दुनिया बनाने में भी काफी खर्च आया है, जो भविष्य में गेमिंग और अन्य चीजों के लिए एसेट (संपत्ति) का काम करेगी। इसमें 'पार्ट 2' के लिए जरूरी एसेट्स भी शामिल हैं, जो नमित (मल्होत्रा) की दूरदर्शी योजनाओं का हिस्सा हैं। सत्या के निर्देशक ने आगे कहा कि 'रामायण पार्ट 1' के मौजूदा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए, नमित मल्होत्रा ​​शायद सिर्फ पहले भाग की कमाई से ही 'रामायण पार्ट 1 या फिर दोनों भागों की पूरी लागत वसूल कर लें। उन्होंने आगे कहा, "नमित मल्होत्रा ​​अपना खुद का 'पुष्पक विमान' बना सकते हैं और अनगिनत असाधारण प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा सकते हैं। ऐसा कुछ जो उत्तर से लेकर दक्षिण तक की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनियां भी अब तक नहीं कर पाई हैं। इस तरह, वे हॉलीवुड की सबसे बड़ी हस्तियों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

5 नवंबर 2026 को रिलीज हुई 'रामायण: पार्ट 1' ने अब तक दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!