Gaurav Gupta को लेकर वायरल बयान पर Rohit Shetty का बड़ा खुलासा, मेरे नाम से फैलाई जा रही फर्जी पोस्ट

Edited By Updated: 11 Nov, 2026 05:29 PM

rohit shetty fake account

गौरव गुप्ता विवाद के बाद, रोहित शेट्टी ने फैंस को सोशल मीडिया पर उनके नाम से बनी फर्जी प्रोफाइल से सावधान रहने की चेतावनी दी है। फेसबुक और X (ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर उनके नाम से एक फर्जी पोस्ट वायरल होने के बाद, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपने...

Gaurav Gupta Controversy : गौरव गुप्ता विवाद के बाद, रोहित शेट्टी ने फैंस को सोशल मीडिया पर उनके नाम से बनी फर्जी प्रोफाइल से सावधान रहने की चेतावनी दी है। फेसबुक और X (ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर उनके नाम से एक फर्जी पोस्ट वायरल होने के बाद, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को ऐसी फर्जी प्रोफाइल से दूर रहने को कहा है।

मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शेट्टी ने बताया कि फेसबुक या X पर उनका कोई अकाउंट नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से बना कोई भी अकाउंट फर्जी और अनधिकृत (बिना अनुमति के बना) है।

उन्होंने कहा, "मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर मेरी मौजूदगी केवल इंस्टाग्राम पर है। मैं फेसबुक या X पर नहीं हूँ। इन प्लेटफॉर्म्स पर मेरे नाम से बना कोई भी अकाउंट या प्रोफाइल फर्जी और अनधिकृत है।

Rohit Shetty Fake Account

उन्होंने आगे कहा, "मेरी सभी से अपील है कि ऐसे अकाउंट्स के साथ न जुड़ें और न ही इनके जरिए पोस्ट की गई किसी भी सामग्री को मेरी ओर से आया हुआ मानें। आपकी समझदारी और लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद।

फेसबुक पर वायरल हुई उस पोस्ट में कॉमेडियन गौरव गुप्ता द्वारा 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स स्काउट ओपी और लव गिल की 'रोस्टिंग' (मजाक उड़ाने) की आलोचना की गई थी। इस पोस्ट को गलत तरीके से रोहित शेट्टी से जोड़ दिया गया था।

पोस्ट में लिखा था, "दोस्ताना अंदाज में रोस्टिंग ठीक है, लेकिन रोस्टिंग के नाम पर किसी का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए। लोगों को हंसाना अच्छी बात है, लेकिन किसी को रुलाकर या अपमानित करके नहीं। सभी का सम्मान करें। शनिवार को प्रसारित हुए इस एपिसोड में कॉमेडियन ने शो के कंटेस्टेंट्स की रोस्टिंग की थी। हालांकि, उनकी कुछ टिप्पणियां ऑनलाइन यूजर्स को पसंद नहीं आईं, जिसके बाद लोगों ने उनकी आलोचना की।
रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'गोलमाल 5' है। इसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!