Parineeti Chopra ने Jennifer Winget को साइडलाइन, सोशल मीडिया पर हुई Troll, अब दी सफाई- बेवजह नफरत फैलाओ, मूर्ख लग रहे हो

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 02:11 PM

parineeti jennifer controversy

Parineeti Jennifer Controversy : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने जेनिफर को अपनी "पसंदीदा" बताया और कुछ मिनट की शोहरत पाने के लिए "विवाद पैदा करने वाले" तथाकथित पत्रकारों की आलोचना की।

Parineeti Jennifer Controversy : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने जेनिफर को अपनी "पसंदीदा" बताया और कुछ मिनट की शोहरत पाने के लिए "विवाद पैदा करने वाले" तथाकथित पत्रकारों की आलोचना की।

यह पोस्ट 'शक़: ट्रस्ट नो' (Shaque: Trust No) की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आया है। वीडियो में केक काटते समय जेनिफर, परिणीति के पीछे खड़ी थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने परिणीति को यह कहते हुए ट्रोल किया कि उन्होंने अपनी को-स्टार के लिए पर्याप्त जगह नहीं छोड़ी।

परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वह और जेनिफर पिछले दो दिनों से इन तथाकथित पत्रकारों के वीडियो देख रहे हैं और उनके "अजीबोगरीब अर्थ निकालने" पर खूब हंस रहे हैं।

उन्होंने लिखा- जेनी और मैंने पिछले दो दिन इन तथाकथित पत्रकारों के कुछ बहुत ही 'रचनात्मक' वीडियो देखने में बिताए हैं। और पता है क्या ? आप ही का मजाक बन रहा है, क्योंकि हम तो बस हंस रहे हैं बहुत जोर-जोर से हंस रहे हैं ! आपके ऐसे बेतुके अंदाजे आपको ही मूर्ख साबित करते हैं। जेनिफर के अभिनय की तारीफ करते हुए परिणीति ने कहा कि फिल्म 'शक़' में जेनिफर उनकी पसंदीदा थीं और वह एक बेहतरीन कलाकार हैं।

"जेनी मेरी पसंदीदा हैं और हमेशा रहेंगी! 'शक' में वह मेरी फेवरेट थीं और वह कितनी शानदार कलाकार हैं! जो लोग कुछ मिनट की शोहरत के लिए विवाद खड़े कर रहे हैं - क्या आप अपनी जिंदगी में कुछ सार्थक करने की कोशिश नहीं कर सकते ? खैर, मनोरंजन के लिए धन्यवाद। हमें सच में थोड़ा हंसने की जरूरत थी! ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं के बाद, जेनिफर ने भी एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इवेंट में असल में क्या हुआ था।

Parineeti Jennifer Controversy

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, "कृपया एक-दूसरे के प्रति थोड़े दयालु बनें, नकारात्मकता फैलाना बंद करें और किसी ऐसी बात को तूल न दें जिसका कोई आधार ही नहीं है। मैं बस इसलिए पीछे हट गई थी क्योंकि वहां जगह कम थी।" “परी हमेशा मेरे प्रति दयालु और स्नेही रही है, और हम दोनों के बीच केवल प्यार है। हम एक टीम हैं, और हममें से हर किसी के पास एक-दूसरे को नीचे गिराए बिना आगे बढ़ने और चमकने के लिए पर्याप्त जगह है। धन्यवाद!”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!