Baba Siddique जैसा हाल कर देंगे... Saif Ali Khan को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 04:29 PM

saif ali khan threat

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कथित तौर पर जीशान अख्तर के नाम से दी गई है, जो NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक वांछित आरोपी है।

Saif Ali Khan Threat : एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कथित तौर पर जीशान अख्तर के नाम से दी गई है, जो NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक वांछित आरोपी है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कहा- अभिनेता सैफ अली खान को उनके फोन पर जीशान अख्तर के नाम से एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें कहा गया है कि उनका भी वही हश्र होगा जो बाबा सिद्दीकी का हुआ था।

उन्होंने कहा, "जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह धमकी वास्तव में जीशान अख्तर की तरफ से आई है, या कोई और व्यक्ति उसका नाम लेकर ऐसी धमकियां दे रहा है ताकि मशहूर हस्तियों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को परेशान किया जा सके। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

ऐसे ही एक मामले में, मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय IIT ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि उसने किसी गिरोह से जुड़े न होने के बावजूद, धमकियां देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया था।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!