10 साल बाद मां बनेंगी Sambhavna Seth, बेबी आने से पहले ही हुईं परेशान....बोलीं, ''कुछ भी समझ नहीं आ रहा''

Edited By Updated: 07 May, 2026 01:14 PM

sambhavna seth

Sambhavna Seth : भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब पर मशहूर संभावना सेठ ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। एक फोटो के जरिए दोनों ने साथ में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की। उन्होंने बताया वो 10 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। उनके फैंस के...

Sambhavna Seth : भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब पर मशहूर संभावना सेठ ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। एक फोटो के जरिए दोनों ने साथ में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की। उन्होंने बताया वो 10 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनको बधाई देते हुई थक नहीं रहे। एक तरफ सम्भावना मां बनने के काफी खुश हैं और दूसरी तरफ उन्हें एक बात की चिंता सता रही है। यह बात उन्होंने यूट्यूब व्लॉग में बताई है। 

Sambhavna Seth

 Sambhavna Seth को होने लगी है चिंता 
दोनों ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्हें अपने आने वाले बच्चे के रूम की चिंता सता रही है। सम्भावना  के पति उनसे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बेबी का रूम बनवाना है और वो कैसे होगा, कौन करेगा और इसकी क्या प्लानिंग है ? हमे कुछ समझ नहीं आ रहा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनका अभी पहला एक्सपीरियंस है तो उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा क्या किया जाए, क्या नहीं ?

 

Sambhavna Seth
 
 गौहर खान से लेंगी मदद 
इसी के साथ ब्लॉग में सम्भावना कहती हुई नजर आ रही हैं कि वो अपनी दोस्त गौहर खान से इस मामले को लेकर मदद लेंगी। क्योंकि उनको मुझसे ज्यादा एक्सपीरियंस है। मैं जल्द ही उनको फ़ोन करूंगी और मदद मागूंगी। 

10 साल बाद मां बनेंगी संभावना 
जिस दिन का सम्भावना सेठ को इन्तजार था, वो दिन आ गया है। सम्भावना सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया की उन्होंने इन 10 सालों में कई बार आईवीएफ का दर्द झेला है। उन्होंने बताया कि 7 बार आई.वी.एफ की कोशिश की है। शादी से पहले ही उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। 

Sambhavna Seth

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!