Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Jun, 2026 02:07 PM

Sambhavna Seth Good News : भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सम्भावना सेठ के घर बड़ी खुशखबरी आई है। लम्बे समय से मां बनने का इंतजार कर रही संभावना अब जुड़वाँ बच्चों की मां बन गई हैं। 45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म...
Sambhavna Seth Good News : भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सम्भावना सेठ के घर बड़ी खुशखबरी आई है। लम्बे समय से मां बनने का इंतजार कर रही संभावना अब जुड़वाँ बच्चों की मां बन गई हैं। 45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है।
इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के दी है। इसी के साथ उन्होंने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है- ''इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनो घर आ गये। हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा है, हर हर महादेव''। इसी दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर से भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो फूट-फूट फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि शादी के 10 साल के लम्बे इन्तजार के साथ संभावना सेठ के घर खुशियों ने दस्तक दी है और भगवान की कृपा इतनी की एक नहीं बल्कि उन्होंने जुड़वाँ बच्चो को जन्म दिया है।

संभावना सेठ ने 7-8 बार करवाया था IVF
आपको बता दें कि मां बनने के लिए संभावना को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सम्भावना सेठ ने 7-8 बार IVF करवाया था लेकिन हर बार वो फेल हो गए। इससे पहले भी उनका मिसकैरेज भी हुआ था।

संभावना सेठ के घर आईं डबल खुशियां
संभावना सेठ अब मां बन गई हैं और उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है। लंबे समय से वह बच्चे के लिए कोशिश कर रही थीं लेकिन कई बार IVF ट्रीटमेंट फेल होने के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। करीब 7–8 बार IVF कराने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद 30 अप्रैल को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अब सामने आया है कि सरोगेसी के जरिए उनके घर एक नहीं बल्कि दो बच्चे आए हैं—एक बेटा और एक बेटी।
