Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Jun, 2026 01:28 PM

Sanchita Ugale : टीवी इंडस्ट्री से फिर से बहुत दुखद खबर सामने आई है। टीवी के चमकते सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कुमकुम भाग्य फेम Sanchita Ugale की 30 साल की उम्र में ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उन्होंने घर में फंदे से लटक...
Sanchita Ugale : टीवी इंडस्ट्री से फिर से बहुत दुखद खबर सामने आई है। टीवी के चमकते सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कुमकुम भाग्य फेम Sanchita Ugale की 30 साल की उम्र में ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उन्होंने घर में फंदे से लटक कर अपनी जान ले ली है।
जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली वो तुरंत संचिता के घर पहुंच गए और उन्हें फंदे से लटका हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना रविवार शाम 7 बजे के आसपास हुई है, इसके बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने जानकारी दी की Sanchita Ugale अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में रहती थीं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम जब वह घर पर अकेली थीं, तभी उन्होंने साड़ी की मदद से पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

पोस्टमॉर्टम के भेजी गई बॉडी
इसके बाद ही पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि एक्ट्रेस की निजी और पेशेवर जिंदगी में हाल के दिनों में क्या चल रहा था और क्या वह किसी मानसिक दबाव या तनाव का सामना कर रही थीं। पुलिस का कहना है कि जांच के अगले चरण में परिवार के सदस्यों, दोस्तों और करीबी लोगों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं, ताकि मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा सके।
कौन हैं Sanchita Ugale ?
आपको बता दें कि संचिता की उम्र अभी केवल 30 वर्ष ही थी। संचिता विक्की कौशल की फिल्म छावा में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा संचिता को कुमकुम भाग्य और सीरियल दिलवाली दुल्हा ले जाएगी में भी देखा गया है।
