वो गांजा पीकर Stage पर परफॉर्म करती हैं, Dharmendra Hooda ने Sapna Choudhary पर लगाए आरोप, बोलें- सूखे नशे करती है

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 03:55 PM

sapna choudhary controversy

Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। जाट आंदोलन से जुड़े भगोड़े बताए जाने वाले धर्मेंद्र हुड्डा ने उन्हें लेकर नया विवादित ब्यान दिया है। उन्होंने सपना चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह सूखे नशे का...

Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। जाट आंदोलन से जुड़े भगोड़े बताए जाने वाले धर्मेंद्र हुड्डा ने उन्हें लेकर नया विवादित ब्यान दिया है। उन्होंने सपना चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह सूखे नशे का सेवन करती हैं और स्टेज पर परफॉर्म करने से पहले गांजा पीती हैं। 

Sapna Choudhary Controversy

धर्मेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो जारी करते हुए ये आरोप लगाए, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और सपना चौधरी की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सपना चौधरी नशेड़ी है ...
हाल ही में धर्मेंद्र हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सपना चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्होंने सपना को नशा करने वाली बताते हुए कहा कि वह अक्सर पुरुषों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करती हैं। 

धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया, सपना हमेशा पुरुषों को लेकर गलत बातें करती हैं और कहती हैं कि मर्दों की कोई अहमियत नहीं है। जबकि उनकी अपनी जिंदगी में भी भाई, पिता, पति और बेटे जैसे रिश्ते हैं। ऐसे में उन्हें पुरुषों के खिलाफ इस तरह की बातें करने से पहले शर्म आनी चाहिए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सपना सूखे नशे के प्रभाव में इस तरह के बयान देती हैं। 

 

सपना को किसी की परवाह नहीं 
धमेंद्र हुड्डा ने आगे 25 जुलाई को आयोजित पंचायत को याद करते हुए सपना चौधरी को निशाना बनाया और कहा कि उस दौरा जब सरपंचों में माफ़ी मांगी थी तो सपना चौधरी ने क्यों नहीं मांगी ? इसी के साथ उन्होंने सपना चौधरी पर इल्जाम लगाए कि सपना को न अपने परिवार की और न ही अपने ससुराल की इज्जत की परवाह है। वो बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देती हैं। 

क्या है पूरी कंट्रोवर्सी 
यह पूरा विवाद सपना के डांस वीडियो से शुरू हुआ। धर्मेंद्र ने आरोप लगाए कि सपना के अश्लील डांस की वजह से हरियाणा की औरतों पर बुरा असर पड़ रहा है।  इस वजह से लगातार वो सपना चौधरी की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी धर्मेंद्र हुड्डा फेसबुक पर लाइव आकर सपना चौधरी के खिलाफ कई आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि सपना के खिलाफ 35 एफआईआर दर्ज हैं, लेकिन कथित प्रभाव और सांठगांठ की वजह से उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही।

Sapna Choudhary Controversy

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!