काम न छिन जाए इसलिए सबसे छुपाना पड़ा Stage 3 Cancer, सालों बाद Shagufta Ali का छलका दर्द, बोलीं- आर्थिक तंगी की वजह से लिया था फैसला

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 04:32 PM

shagufta ali stage 3 breast cancer

Shagufta Ali : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शगुफ्ता अली जिन्होंने वीरा और कुमकुम जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है, हाल  ही में अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर को लेकर खुलकर सामने आईं। उन्होंने बताया कि वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ...

Shagufta Ali : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शगुफ्ता अली जिन्होंने वीरा और कुमकुम जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है, हाल  ही में अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर को लेकर खुलकर सामने आईं। उन्होंने बताया कि वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं लेकिन इस बात को उन्होंने लंबे समय तक सबसे छिपकर रखा। शगुफ्ता के मुताबिक, उन्हें डर था कि अगर लोगों को उनकी बीमारी के बारी में पता चल गया तो उनके पास काम आना बंद हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उस दौर की आर्थिक परेशानियों का भी जिक्र किया और बताया कि वह गंभीर वित्तीय संकर से गुजर रही थीं। 

Shagufta Ali  Stage 3 Breast Cancer

 Stage 3 Cancer से जूझ रही थीं शगुफ्ता 
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें उस समय कैंसर जैसी बीमारी के बारे में खुलकर बात करना सही नहीं माना जाता था। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार यही समझाया गया कि अपनी बीमारी का किसी से जिक्र न करें क्योंकि ऐसा करने से काम मिलना बंद हो सकता है। शगुफ्ता के मुताबिक, उन्हें यह डर भी दिखाया गया था कि इंडस्ट्री के लोग उनके साथ अलग तारह का व्यव्हार करने लगेंगे और उन्हें काम देने से बचेंगे। इसी डर की वजह से उन्होंने लंबे समय तक अपनी बीमारी को सबसे छिपाकर रखा। 

Shagufta Ali  Stage 3 Breast Cancer

आर्थिक तंगी की वजह से लेना पड़ा ये फैसला 
आगे शगुफ्ता अली ने अपने आर्थिक संघर्ष को याद करते हुए बताया कि साल 2017 से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ने लगी थीं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते थे कि क्या उन्होंने कोई बचत नहीं की थी। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनके पास कुछ सेविंग्स जरूर थीं लेकिन कई वर्षों तक उसी के सहारे घर चलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह कोई बड़े उद्योगपति नहीं हैं जिनके पास असीमित पैसा हो। एक टीवी कलाकार होने के नाते वही अपने परिवार की अकेली कामने वाली सदस्य थीं। ऐसे में उनकी जमा-पूंजी से ही इलाज, रोजमर्रा के  खर्च, राशन की जरूरतें पूरी होती थीं, इसलिए धीरे-धीरे सारी बचत खत्म होती चली गई।

शगुफ्ता अली का वर्क फ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शगुफ्ता अली जल्द ही टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आने वाली थीं। शो में आने वाले दो साल के लीप के बाद उनके किरदार की एंट्री की योजना बनाई गई थी। उन्हें आदित्य गुप्ता की ऑनस्क्रीन दादी की भूमिका के लिए चुना गया था। हालांकि, खराब स्वास्थ्य के चलते वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकीं। इसके बाद मेकर्स ने उनकी जगह अनुभवी अभिनेत्री नीलू वाघेला को इस किरदार के लिए कास्ट कर लिया।

Shagufta Ali  Stage 3 Breast Cancer

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!