किस धर्म को मानेंगे एक्ट्रेस Nikki Tamboli के बच्चे ? मुस्लिम बॉयफ्रेंड की वजह से होती हैं Troll, Interfaith रिश्ते पर अब खुद दिया जवाब

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 06:18 PM

nikki tamboli and arbaaz patel

Nikki Tamboli : रियलटी टीवी स्टार निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता बिग बॉस मराठी के मंच से शुरू हुआ था और वे लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अलग अलग धर्म में होने की वजह से, निक्की जो हिंदू हैं और अरबाज मुस्लिम हैं, उन्हें अक्सर...

Nikki Tamboli : रियलटी टीवी स्टार निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता बिग बॉस मराठी के मंच से शुरू हुआ था और वे लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अलग अलग धर्म में होने की वजह से, निक्की जो हिंदू हैं और अरबाज मुस्लिम हैं, उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और लोगों के सवालों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते और ट्रोलिंग से जुड़ी बातों पर खुलकर चर्चा की है। 

Nikki Tamboli and  Arbaaz Patel

 ट्रोलिंग पर बोलीं निक्की तंबोली 
धर्म को लेकर होकर वाली ट्रोलिंग पर निक्की का कहना है कि हर इंसान की अपनी अलग सोच हो सकती है लेकिन वे ऐसी नकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देते। उनका इरादा कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं होता। निक्की के मुताबिक, लोग उनके बारे में जो चाहे सोच सकते हैं, वे दोनों सिर्फ वही करेंगे जो उनके हिसाब से सही है। साथ ही, जब भी वे इस मुद्दे पर किसी इंटरव्यू में बात करते हैं तो पूरी शालीनता और गरिमा के साथ अपना पक्ष रखते हैं। 

Nikki Tamboli and  Arbaaz Patel

हिन्दू-मुस्लिम से दूर रहना है: अरबाज 
 अरबाज का कहना है कि वे हिंदू-मुस्लिम या धार्मिक बहसबाजी से पूरी तरह दूर रहना पसंद करते हैं। वहीं निक्की ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके रिश्ते में धर्म कोई मायने नहीं रखता क्योंकि दोनों के लिए इंसानियत ही सबसे ऊपर है। 

कौन से धर्म को मानेंगे दोनों के बच्चे ?
 बातचीत के दौरान जब उनसे एक यूजर के उस सवाल के बारे में पूछा गया कि उनके होने वाले बच्चों का धर्म क्या होगा, तो निक्की ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कानूनी और सरकारी नियमों के अनुसार बच्चे मां का धर्म अपनाते हैं इसलिए लोगों को बिना सही जानकारी के कोई भी टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

Nikki Tamboli and  Arbaaz Patel

 निक्की के इस जवाब ने ट्रोल करने वालों का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ उनके प्रशंसक अब बेसब्री से इस कपल की शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!