अस्पताल में बिगड़ी तबीयत और फिर आई निधन की खबर, मलयालम सिनेमा ने खोया दिग्गज कलाकार

Edited By Updated: 10 Nov, 2026 01:20 PM

shaji kumar passed away

फिल्म उद्योग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रसिद्ध मलयालम सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मोहनलाल अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पुलिमुरुगन', 'नारन' और 'थुडारुम' में सिनेमैटोग्राफी की थी।

Shaji Kumar Passed Away : फिल्म उद्योग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रसिद्ध मलयालम सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मोहनलाल अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पुलिमुरुगन', 'नारन' और 'थुडारुम' में सिनेमैटोग्राफी की थी।

कुमार दिलीप अभिनीत एक आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए अलाप्पुझा में थे। शनिवार रात को होटल के कमरे में उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई। उन्होंने फिल्म के निर्देशक उल्लास कृष्णा को अपनी परेशानी के बारे में बताया, जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था और वे सामान्य रूप से बातचीत भी कर पा रहे थे, लेकिन रविवार रात को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

उनके अचानक निधन से मलयालम फिल्म उद्योग के लोग स्तब्ध और दुखी हैं। FEFKA डायरेक्टर्स यूनियन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और मलयालम सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुभवी सिनेमैटोग्राफर विपिन मोहन के शिष्य रहे कुमार ने अपने करियर की शुरुआत कई फिल्मों में काम करके की, और बाद में एक स्वतंत्र सिनेमैटोग्राफर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

समय के साथ, वे कई सफल मलयालम फिल्मों के विजुअल्स (दृश्य) के पीछे एक जाना-माना नाम बन गए। फिल्म कैमरों के दौर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कुमार लाइटिंग, कलर कंपोजिशन और फ्रेमिंग में अपनी कुशलता के लिए जाने जाते थे।
उन्होंने बदलती तकनीक और विजुअल स्टोरीटेलिंग की नई शैलियों के साथ कदम मिलाते हुए, डिजिटल फिल्म निर्माण के तौर-तरीकों को भी सफलतापूर्वक अपना लिया था।

उन्होंने जोशी, शाजी कैलास, वी एम विनू, एम पद्मकुमार और वैशाख सहित कई प्रमुख निर्देशकों के साथ काम किया। उन्होंने तरुण मूर्ति जैसे युवा फिल्म निर्माताओं के साथ भी काम किया। उनकी हालिया सिनेमैटोग्राफी परियोजनाओं में तरुण मूर्ति द्वारा निर्देशित और मोहनलाल अभिनीत 'अथिमनोहरम' तथा सुरेश गोपी की 'ओट्टाकोम्बन' शामिल थीं।

तिरुवनंतपुरम के रहने वाले कुमार पिछले कई वर्षों से पेरुम्बावूर में रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी स्मिता और बेटे आर्यन और सूर्यन हैं। उनकी फिल्मोग्राफी में नारान, पुलिमुरुगन, रामलीला, ओडियान, मधुरा राजा, इत्तिमानी: मेड इन चाइना, नाइट ड्राइव, पाथोनपाथम नूट्टंडु, बांद्रा, वन्स अपॉन ए टाइम इन कोच्चि और थूडरम शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!