Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Aug, 2026 01:16 PM

Shekhar Kapur on Shekhar Kapur : 13 अगस्त को बॉलीवुड की हवा-हवाई यानि श्री देवी का जन्मदिन था और इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जान-माने फिल्ममेकर शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसी...
Shekhar Kapur on Shekhar Kapur : 13 अगस्त को बॉलीवुड की हवा-हवाई यानि श्री देवी का जन्मदिन था और इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जान-माने फिल्ममेकर शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।
फिल्म मेकर ने तस्वीर शेयर करते हुए कपूर ने लिखा, " श्रीदेवी और मेरी सबसे पुरानी तस्वीर। उनका चेहरा कभी नहीं बदला। फिल्म 'जोशीले' की इस तस्वीर में उनकी आंखें उतनी ही तेज़ी से चमक रही थीं जितनी बाद में 'मिस्टर इंडिया' में चमकती थीं और जबकि दुनिया उस स्टार, श्रीदेवी को याद करती है। उन्होंने आगे कहा, "कल उनके जन्मदिन पर मैं श्रीदेवी को डायरेक्टर के सबसे अच्छे दोस्त के तौर पर याद कर रहा था।
श्रीदेवी और मेरे बीच शानदार तालमेल के बिना 'मिस्टर इंडिया' मुमकिन नहीं हो पाती। मुझे आज भी याद है कि जब मैं और श्रीदेवी 'मिस्टर इंडिया' कर रहे थे, तो सेट पर जाने के लिए मुझमें कितना उत्साह और बेचैनी होती थी क्योंकि कभी पता नहीं चलता था कि उस दिन श्रीदेवी आपको कैसे सरप्राइज देंगी और वह ऐसा करने से कभी नहीं चूकती थीं।
श्रीदेवी को डांस करते देख कट कहना भूल जाते थे
जब कैमरा उन पर नहीं होता था, तो वह चुपचाप अपनी कुर्सी पर बैठी रहती थीं। मानो उन्हें अपने स्टारडम का कोई एहसास ही न हो (आजकल के एक्टर्स की तरह वह अपने ट्रेलर में गायब नहीं हो जाती थीं) लेकिन जब वह कैमरे के सामने आती थीं, तो मानो कोई जादू हो जाता था। वह एक अलग ही श्रीदेवी होती थीं उनकी एनर्जी न सिर्फ कैमरे के लिए बाहर निकलती थी... बल्कि सेट पर मौजूद हर कोई उसे महसूस करता था, वह बिजली जैसी होती थी। इतनी ज़बरदस्त कि कभी-कभी (खासकर डांस सीक्वेंस में) हम कैमरा बंद करना ही भूल जाते थे ! क्योंकि मैं 'कट' कहना भूल जाता था।
मुझे नहीं लगता कि दूसरी श्रीदेवी कभी होंगी, वह हमारे लिए एक तोहफ़ा थीं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "तो तुम जहां भी हो श्री, जन्मदिन मुबारक हो।
आपको बता दें कि मिस्टर इंडिया में श्री देवी के साथ अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था. जबकि इसके निर्माता बोनी कपूर थे। फिल्म में श्री देवी न्र पत्रकार सीमा सोनी का किरदार निभाया था, जो अनिल कपूर के किरदार अरुण वर्मा के साथ नजर आई थीं।
फिल्म के गाने हवा-हवाई और काटे नहीं कटते में श्रीदेवी की शानदार परफॉरमेंस आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। साल 1987 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी अरुण वर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है।