आज खुश तो बहुत होगे तुम...इस आइकॉनिक डायलॉग पर क्यों हंस पड़ा था पूरा थिएटर ? Amitabh ने सुनाया पुराना किस्सा

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 01:21 PM

amitabh deewaar scene

Amitabh Deewaar Scene : बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार सीन्स में से एक- 'दीवार' फ़िल्म के मशहूर "आज खुश तो बहुत होगे तुम" वाले सीन - को बनाने और उस पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया के बारे में बात की।

Amitabh Deewaar Scene : बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार सीन्स में से एक- 'दीवार' फ़िल्म के मशहूर "आज खुश तो बहुत होगे तुम" वाले सीन - को बनाने और उस पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया के बारे में बात की।

'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) सीजन 18 में एक्टर राजकुमार राव से बात करते हुए, अमिताभ बच्चन ने याद किया कि फिल्म के प्रीमियर के दौरान जब दर्शकों ने यह मशहूर डायलॉग सुना, तो वे पहले हंसे थे और उसके बाद थिएटर में सन्नाटा छा गया था।

यह बातचीत तब हुई जब राजकुमार राव ने KBC के सेट पर 'दीवार' फ़िल्म में अमिताभ के मशहूर मंदिर वाले मोनोलॉग को दोबारा निभाया। जब राजकुमार ने उन लाइन्स को उस एक्टर के सामने बोला जिसने असल में विजय का किरदार निभाया था, तो अमिताभ बच्चन ने उस सीन पर मिली अजीब प्रतिक्रिया को याद किया जो फ़िल्म की पहली स्क्रीनिंग के समय हुई थी।

उस पल को याद करते हुए बच्चन ने कहा, "सर, जब प्रीमियर के दिन यह डायलॉग बोला गया था, तो लोग हँसने लगे थे क्योंकि किसी भी किरदार ने भगवान से इस तरह बात नहीं की थी। और विजय का किरदार ऐसा है जो भगवान में विश्वास नहीं करता और उसकी माँ बीमार है; वह पहली बार मंदिर की सीढ़ियां चढ़ता है और फिर कहता है, 'आज खुश तो बहुत होगे तुम'। 

अमिताभ बच्चन ने पहले भी इस सीन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी और याद किया था कि प्रीमियर पर हल्की हंसी और फुसफुसाहट हुई थी क्योंकि दर्शकों को शुरू में लगा था कि यह कोई मज़ाक है। उन्होंने कहा कि हालांकि, कुछ ही सेकंड में हंसी रुक गई और दर्शक स्तब्ध रह गए। दीवार फिल्म का एक यादगार सीन वह है जिसमें अमिताभ बच्चन ने विजय वर्मा का किरदार निभाया है। विजय गरीबी और अपमान का सामना करते हुए बड़ा होता है और आखिर में अपराध की दुनिया में कदम रखता है।

मंदिर वाले सीन में, विजय जो भगवान में यकीन नहीं रखता—अपनी मां के गंभीर रूप से बीमार होने पर भगवान की शरण में जाता है। भगवान के साथ उसकी भावुक बातचीत उस मशहूर डायलॉग पर खत्म होती है- आज खुश तो बहुत होगे तुम। यश चोपड़ा की डायरेक्ट की हुई और सलीम-जावेद की लिखी इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, निरूपा रॉय, नीतू सिंह और परवीन बाबी ने काम किया था। 1975 में रिलीज़ हुई यह फिल्म हिंदी सिनेमा की एक यादगार फिल्म बन गई। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग के लिए सलीम-जावेद को 1976 में कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!