Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Aug, 2026 11:45 AM

Lock Upp 2 Winner Shreya Kalra : कई हफ्तों से चल रहे रोमांच, भावनात्मक पलों और कड़ी टक्कर के बाद 'लॉक अप 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले हो गया है। सारे कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ उन्हें...
Lock Upp 2 Winner Shreya Kalra : कई हफ्तों से चल रहे रोमांच, भावनात्मक पलों और कड़ी टक्कर के बाद 'लॉक अप 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले हो गया है। सारे कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये भी मिले हैं। इसी के साथ शिवांगी जोशी को लॉकअप 2 के फर्स्ट रनर-अप का ख़िताब मिला है।
ग्रैंड फिनाले के दौरान होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि इस सीजन के विजेता का चुनाव केवल दर्शकों के वोटों से नहीं बल्कि जेलर, कैदियों और जनता की जूरी के संयुक्त मतदान के आधार पर किया गया । उन्होंने बताया की तीनों पक्षों को अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट को वोट देने का अधिकार दिया गया।
महज 7 वोटों ने बदल दी श्रेया की किस्मत
आपको बता दें कि जो भी इस सीजन को देख रहा था, अंत तक उसकी सांसे अटकी हुई थीं की कौन जीतेगा ? काफी लोगों ने शिवांगी का साथ दिया तो काफी लोगों ने श्रेया का साथ दिया। वोटिंग के आधार पर श्रेया ने शिवांगी से 7 वोटों में बाजी मार दी और इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
हाथ में ट्रॉफी लेकर भावुक हुईं श्रेया कालरा
जब फराह खान ने विजेता का नाम घोषित किया तो अपना नाम सुनते ही श्रेया काफी भावुक हो गईं। श्रेया के साथ-साथ उनकी दोस्त शिल्पा शिंदे भी काफी भावुक होती हुई दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस शो को अपना पूरा योगदान दिया है।
1 करोड़ रुपये से मुझे मदद मिलेगी
श्रेया कालरा ने अपनी जीत के बाद कहा की उन्होंने इस शो में खुद को पूरी तरह झोंक दिया था। मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फ़िलहाल वह भावनात्मक रूप से काफी कठिन दौर से गुजर रही हैं और करोड़ रूपये की इनामी राशि उनके लिए बड़ी मदद साबित होगी।