ये होता है असली Winner, Lock Upp से 1 करोड़ जीतने के बाद Shreya Kalra ने किया फैसला, Shilpa Shinde के Shelter home की करेंगी मदद

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 11:15 AM

shreya kalra winner

लॉक अप सीजन 2 की विनर श्रेया कालरा ने बताया है कि 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलने के बाद उनकी पहली प्राथमिकताओं में से एक साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम की मदद करना होगा। रियलिटी शो जीतने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान, श्रेया से...

मुंबई, 7 अगस्त : लॉक अप सीजन 2 की विनर श्रेया कालरा ने बताया है कि 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलने के बाद उनकी पहली प्राथमिकताओं में से एक साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम की मदद करना होगा। रियलिटी शो जीतने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान, श्रेया से पूछा गया कि वह प्राइज मनी का इस्तेमाल कैसे करेंगी और इससे कौन से सपने पूरे करना चाहती हैं। 

Shreya Kalra Winner

लग्जरी चीजों का शौंक नहीं...
 श्रेया ने बताया कि उन्हें उनकी लग्जरी चीज़ें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है, न ही मुझे कारें बहुत पसंद हैं। मुझे तोहफ़े खरीदना और देना पसंद है लेकिन मैं ऐसी लग्ज़री चीज़ों की शौकीन नहीं हूं।"

इसके बाद रियलिटी शो की विनर ने बताया कि वह शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम में योगदान देना चाहती हैं। "एक बात जो मैंने सोची है, वह यह है कि मैं शिल्पा जी के शेल्टर होम के लिए मदद करूंगी, जो भी मैं कर सकती हूं।" शिल्पा की पहल का समर्थन करने के अलावा, श्रेया ने कहा कि वह समझदारी से फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करना चाहती हैं और दूसरी बात, मैं इस पैसे को किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की कोशिश  करूंगी, ताकि मुझे रिटर्न मिल सके। 

Shreya Kalra Winner

 मेरा बिजनेस माइंड बहुत तेज है
श्रेया ने कहा कि मैं सिंधी हूं और मेरा बिजनेस माइंड बहुत तेज है।  तो ये दो चीज़ें हैं जो मैंने इस 1 करोड़ रुपये के लिए सोची हैं।

लॉक अप सीजन 2 की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने की अपने नाम 
श्रेया कालरा 5 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में लॉक अप सीजन 2 की विनर बनीं। उन्होंने शिवांगी जोशी को हराया, जो फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि योगेश ने सेकंड रनर-अप की जगह हासिल की। ​​शिल्पा शिंदे का सफर चौथे रनर-अप के तौर पर खत्म हुआ। पूरे सीजन के दौरान, लॉक अप हाउस के अंदर श्रेया और शिल्पा के बीच उतार-चढ़ाव के बावजूद बहुत अच्छा रिश्ता रहा। 

Shreya Kalra Winner
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!