Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 Nov, 2026 01:51 PM

Somi Khan Cryptic Post : राखी सावंत के एक्स-हस्बैंड आदिल खान और उनकी पत्नी सोमी खान की शादीशुदा जिंदगी में अनबन की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि आदिल खान ने 3 मार्च 2024 को सोमी खान के साथ निकाह किया था।
Somi Khan Cryptic Post : राखी सावंत के एक्स-हस्बैंड आदिल खान और उनकी पत्नी सोमी खान की शादीशुदा जिंदगी में अनबन की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि आदिल खान ने 3 मार्च 2024 को सोमी खान के साथ निकाह किया था। दोनों के बीच अनबन की खबरें तब सामने आईं जब सोमी खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी को देखने के बाद हर कोई यह अंदाजा लगा रहा है कि शायद दोनों के बीच कोई परेशानी चल रही है।
गलत काम छुपे नहीं हैं...
सोमी ने लिखा कि- मैं अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ वहां से निकल जाना पसंद करूंगी। मैंने अपना केस अल्लाह के हाथों में सौंप दिया है। 'वो लोगों के झूठ और एक्शन को देख रहा है। अल्लाह की नजरों से कुछ भी नहीं छिपा है। मैं सबकुछ अल्लाह के भरोसे छोड़ रही हूं। सोमी की इस पोस्ट ने फैंस को टेंशन दे दी है। लोगों का पहला इशारा उनकी और आदिल की मैरिड लाइफ की तरफ जा रहा है।
आदिल खान ने स्टोरी की रि-पोस्ट
चौंकाने वाली बात यह है कि आदिल ने सोमी की इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- 'ऑल द बेस्ट' . साथ ही उन्होंने साथ बिताए अच्छे समय के शुक्रिया अदा किया और पोस्ट के साथ '#END' भी लिखा।
आदिल की इस रिएक्शन ने दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर फैंस के बीच असमंजस बना हुआ है। कुछ लोग इसे दोनों के रिश्ते में आई दरार का संकेत मान रहे हैं तो कुछ इसे महज पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि सोमी की पोस्ट का उनकी शादीशुदा जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है और यह किसी दूसरे विवाद से जुड़ी हो सकती है।

राखी के एक्स पति हैं आदिल
राखी सावंत ने साल 2022 में आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। विवादों के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।