Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Jun, 2026 04:16 PM

Sonarika Bhadoria : देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाकर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया में घर-घर में पहचान बनाई है। इसके अलावा भी उन्होंने बहुत से हिट शो किये लेकिन शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। अब वो ज्यादा से ज्यादा समय...
Sonarika Bhadoria : देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाकर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया में घर-घर में पहचान बनाई है। इसके अलावा भी उन्होंने बहुत से हिट शो किये लेकिन शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। अब वो ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटी और पति के साथ समय व्यतीत करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के बताया है कि उनकी बेटी आज 6 महीने की हो गई। इसी बीच उन्होंने अपनी बेटी की पहली बार पहली झलक भी दिखाई है।
बेटी के छह महीने पूरा होने के ख़ुशी में सोनारिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाली है। जिसमें सोनारिका अपनी बेटी के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि उनकी बेटी विरिका की आंखें काफी हद तक अपनी मां जैसी दिखाई देती हैं। उनकी बेटी की मासूमियत और क्यूट अंदाज देखने के बाद हर कोई यह कह रहा है कि विरिका पूरी अपनी मम्मी जैसी लगती हैं।

फैंस कर रहे क्यूट कमेंट
इस वीडियो के बाद से ही लोगों ने खूब प्यार लुटाना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा है कि कितनी प्यारी है, तो दूसरे ने लिखा है भगवान आपको आशीर्वाद दें प्रिंसेस। तीसरे व्यक्ति ने उनकी बेटी की आंखों की तारीफ करते हुए कहा कि वाह क्या बात है, आंखें बिल्कुल अपनी मां जैसी हैं खूबसूरत।
साल 2024 में हुई थी सोनारिका की शादी
सोनारिका भदौरिया और विकास पराशर ने फरवरी 2024 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य शादी रचाई थी। शादी के कुछ समय बाद उनके घर खुशियों ने दस्तक दी और 5 दिसंबर 2024 को उन्होंने अपनी बेटी विरिका का स्वागत किया। इन दिनों अभिनेत्री अभिनय की दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और मातृत्व के इस खास दौर का भरपूर आनंद ले रही हैं।
