'मेरे सारे दुश्मन Low Budget हैं'... Tanya Mittal के इस बयान के बाद फूटा Kunickaa Sadanand , बोलीं- घमंड ज्यादा दिन नहीं टिकता

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 03:18 PM

tanya mittal and kunickaa sadanand controversy

Tanya Mittal and Kunickaa Sadanand Controversy : बिग बॉस खत्म होने के बाद भी रियल लाइफ में भी कुछ कंटेस्टेंट्स की जंग हमेशा जारी रहती है। ऐसे ही तान्या मित्तल और कुनिका को अक्सर बिग बॉस के घर में झगड़ा करते हुए देखा गया है लेकिन अब शो खत्म हो गया है।...

Tanya Mittal and Kunickaa Sadanand Controversy : बिग बॉस खत्म होने के बाद भी रियल लाइफ में भी कुछ कंटेस्टेंट्स की जंग हमेशा जारी रहती है। ऐसे ही तान्या मित्तल और कुनिका को अक्सर बिग बॉस के घर में झगड़ा करते हुए देखा गया है लेकिन अब शो खत्म हो गया है। फिर भी दोनों के बीच की तकरार देखी जा सकती है। आए दिन दोनों किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े रहते हैं। अब हाल ही में तान्या मित्तल ने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद कुनिका काफी ज्यादा भड़क गईं और खुद पोस्ट करके उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा विवाद ?

तान्या मित्तल की पोस्ट पर कुनिका ने दिया जवाब 
तान्या मित्तल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जो लोग उनसे नफरत करते हैं, उनमें से किसी के पास भी रोल्स रॉयस कार नहीं है और उनके सभी विरोधी लो बजट हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसे अपना आज का विचार भी बताया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

Tanya Mittal and  Kunickaa Sadanand controversy

इसके बाद कुनिका सदानंद ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बिना किसी का नाम लिए तान्या मित्तल पर तंज कस दिया। उन्होंने लिखा कि यह देखकर हैरानी होती है कि कुछ लोग अपनी कथित दौलत में ही खोए हुए हैं, जबकि देश में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही है और लोकतंत्र के सामने भी कई गंभीर मुद्दे खड़े हैं। इसके बावजूद कुछ लोग सिर्फ 'मैं, मैं और मैं' में ही व्यस्त हैं।

हालांकि कुनिका ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सीधे तान्या मित्तल के वायरल पोस्ट से जोड़ दिया। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने कुनिका के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि वे इसी प्रतिक्रिया का इन्तजार कर रहे थे। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी बात को सही ठहराया, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि बिग बॉस खत्म होने के बाद भी इन सितारों का बिग बॉस अभी खत्म नहीं हुआ है। 

Tanya Mittal and  Kunickaa Sadanand controversy

 तान्या मित्तल का वर्कफ्रंट 
फिलहाल तान्या मित्तल अपनी मां सुनीता मित्तल के साथ जी5 के रियलिटी शो मां हैं न में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे इस कुकिंग शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और इसके कई प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। यह शो 12 जून से शुरू हुआ है। इसके अलावा, खबर है कि तान्या जल्द ही एकता कपूर के एक नए प्रोजेक्ट का भी हिस्सा बनने वाली हैं, हालांकि इस शो की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!