MTV फेम एक्टर की अचानक मौत से शोक में डूबी इंडस्ट्री, बाथरूम में मिला 44 वर्षीय अभिनेता का शव

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 07:34 PM

tyler duckworth passed away

Tyler Duckworth passed Away : रियलिटी शो ‘द चैलेंज’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले और इस शो के विजेता  विनर टायलर डकवर्थ का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस शो में जितने के बाद उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

Tyler Duckworth passed Away : रियलिटी शो ‘द चैलेंज’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले और इस शो के विजेता  विनर टायलर डकवर्थ का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस शो में जितने के बाद उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। 

बाथरूम में बेसुध हालत में मिले एक्टर 
खबरों के मुताबिक टायलर डकवर्थ अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार, 11 अगस्त को सुबह करीब 11.45 के करीब पुलिस उनके घर पहुंची। छत से लगातार पानी टपकने की वजह से पड़ोसी ने पुलिस को शिकायत की और इसके बाद ही पुलिस उनके घर पहुंची। 

 Tyler Duckworth Passed Away

अभी तक नहीं हुई मौत की पुष्टि 
पुलिस जब एक्टर के घर पहुंची तो उस दौरान वो अपने बाथरूम में मृत पाए गए थे। फ़िलहाल अधिकारियों ने अभी तक उनकी मौत को लेकर कोई भी नहीं कहा है और न ही कोई सबूत मिले हैं। असल वजह की सूचना के लिए  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा। अभी भी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि टायलर की मौत कब हुई थी। 

मां ने दी निधन की जानकारी 
एक्टर के निधन की जानकारी उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने इस सप्ताह की शुरुआत में आखिरी सांस ली। परिवार अभी अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा से जुड़ी तैयारियों पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा की कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।

 Tyler Duckworth Passed Away

 टीचर भी थे टायलर
आपको बता दें की एक्टर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब लोकप्रियता कमाई थी। खास बात यह है कि टायलर रियलिटी टीवी में पहचान बनाने के अलावा वह पेशे से शिक्षक भी थे और मिडिल स्कूल तथा हाई स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाते थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!