पतंजलि के घी की गुणवत्ता पर उठे सवाल, छतरपुर में संतों ने किया प्रदर्शन, रामदेव का पुतला फूंका

Edited By Updated: 29 Nov, 2026 12:39 AM

questions raised on quality of patanjali ghee saints protested in chhatarpur

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार को धार्मिक नेताओं के एक समूह ने पतंजलि के घी की कथित खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजन के लिए खरीदे गए घी से दुर्गंध आ रही थी तथा वह मिलावटी प्रतीत हो रहा था।

छतरपुरः मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार को धार्मिक नेताओं के एक समूह ने पतंजलि के घी की कथित खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजन के लिए खरीदे गए घी से दुर्गंध आ रही थी तथा वह मिलावटी प्रतीत हो रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घी के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस संबंध में पतंजलि की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

संत महामंडल के प्रमुख आशुतोष ब्रह्मचारी ने पत्रकारों को बताया कि ईशानगर तिराहे के पास आयोजित 121 रुद्र महाकुंडीय यज्ञ में आहुति देने के लिए बड़ी मात्रा में पतंजलि का घी खरीदा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि घी से दुर्गंध आ रही थी और उसकी गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान योग गुरु रामदेव का पुतला भी जलाया।

रामदेव पतंजलि ब्रांड से जुड़े हैं। इसके बाद उन्होंने छतरपुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी कौशलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। सिंह ने पत्रकारों को बताया कि ज्ञापन में घी के नकली होने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि घी के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!