Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Aug, 2026 06:44 PM

violet hensley passed away : मनोरंजन जगत से एक बार फिर बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की जानी-मानी और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
violet hensley passed away : मनोरंजन जगत से एक बार फिर बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की जानी-मानी और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। लंबे समय तक अपने शानदार अभिनय और हुनर से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस कलाकार के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उनके अचानक चले जाने से परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं, वहीं फैंस भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई उन्हें भावुक होकर याद करता हुआ नजर आया।
109 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
कंट्री म्यूजिक की मशहूर हस्ती और प्रसिद्द ‘व्हिटलिन फिडलर’ वायलेट हेन्सली का 109 की उम्र में निधन हो गया। वायलट अपनी बेहतरीन फिडल वादन कला के लिए तो जानी ही जाती थीं, साथ ही लड़की को तराशकर फिडल तैयार करने की अनोखी कला में भी उन्हें महारत हासिल थी। उनकी प्रतिभा की पहचान सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं थी बल्कि दुनियाभर में उनके हुनर की सराहना की जाती थी। उनके निधन की खबर के बाद अर्कांसस के लेस्ली शहर की ओर से सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहर ने वायलेट को अर्कांसस की एक सच्ची दिग्गज कलाकार बताते हुए लेस्ली समुदाय की मानद सदस्य के तौर पर भी याद किया।
बचपन से म्यूजिक की दीवानी थीं ये कलाकार
साल 2025 में लेस्ली शहर ने वायलेट हेन्सली के सम्मान में एक खास दिन घोषित करते हुए उसे वायलेट हेन्सली डे का नाम दिया था। इतना ही नहीं, उन्हें शहर की प्रतिष्ठित ‘Key to the City’ से भी सम्मानित किया गया था। वायलेट का संगीत से जुड़ाव बचपन से ही रहा। उन्होंने अपने पिता से फिडल बनाना और उसे बजाना सीखा था। हालांकि, अपने नौ बच्चों की जिम्मेदारी संभालने के दौरान वह लगभग 27 वर्षों तक इस कला से दूर रहीं। इसके बाद 1960 के दशक में उन्होंने एक बाद फिर फिडल बजाना शुरू किया और साथ ही लड़की को तराशकर फिडल बनाने के अपने हुनर को निखारती रहीं।
99 की उम्र में किया था ऐसा काम, आज भी याद करते हैं लोग
मिसौरी के ब्रेनसं में मौजूद सिल्वर डॉलर सिटी में वायलेट हेन्सली ने कई वर्षों रक फिडल बनाने के साथ-साथ अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके लंबे योगदान और बेहतरीन कला के चलते उन्हें सिल्वर डॉलर सिटी की दिग्गज कलाकार के रूप में भी पहचान मिली। वायलट ने कभी अपनी उम्र को अपने जूनून और प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2016 में 99 वर्ष की उम्र में प्रतिष्ठित ‘ग्रैंड ओले ओप्री’ के मंच पर पहली बार प्रस्तुति दी थी।