Breaking




अग्निपरीक्षा में दीपिका का क्या होगा फैसला? जानें स्टार प्लस के शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' के बारे में अदिति त्रिपाठी का नजरिया!

Updated: 29 Nov, 2024 10:15 AM

what will be deepika s decision in agnipariksha view of aditi

स्टार प्लस फिर से एक दिलचस्प कहानी लेकर आया है, इस शो के बारे में चलिए जानते हैं अदिति त्रिपाठी का नजरिया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। स्टार प्लस फिर से एक दिलचस्प कहानी लेकर आया है अपने नए शो दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ। इस शो में दीपिका के रोल में अदिति त्रिपाठी और चिराग के किरदार में अक्षित सुखीजा नजर आएंगे। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो दीपिका और चिराग की कहानी और उनके प्यार में पड़ने के सफर को दिखाता है।अपने प्यार की कहानी आगे बढ़ाते हुए, दीपिका को एक औरत होने के नाते हर कदम पर खुद को साबित करना पड़ता है। एक बार फिर, वह ऐसी स्थिति में आ गई है जहाँ उसे समाज को जवाब देना है, जिसकी कीमत पर उसे अपना घर छोड़ना पड़ रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

मेकर्स ने आने वाले शो दिल को तुमसे प्यार हुआ का एक दिलचस्प टीज़र रिलीज़ किया है। इसमें दीपिका के इमोशनल स्ट्रगल और उन आरोपों के चलते उसकी अग्निपरीक्षा को दिखाया गया है, जो चिराग ने उस पर लगाए हैं। इसी बीच दीपिका चिराग के उनके बच्चे को लेकर इरादों पर भी सवाल उठाने लगती है। इन सब घटनाओं ने दीपिका और चिराग के रिश्ते को और उलझा दिया है। 

दीपिका को बहुत दुख पहुंचा है, क्योंकि जिस घर को उसने अपना समझा था – अपने पति का घर – उस घर को अब उसे छोड़ने की जरूरत महसूस हो रही है, क्योंकि उसके पति की नज़रों में उसकी कीमत कम हो गई है और उसपर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, वह इन सवालों का जवाब देकर अपनी सफाई नहीं देती। दीपिका ने कई मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन हमेशा उसे सहारा देने वाला चिराग ही था। लेकिन, जब उसकी गरिमा पर सवाल उठता है, खासकर जब वह सवाल खुद चिराग, उसके पति द्वारा उठाया जाता है, तो यह उसे अंदर से तोड़ कर रख देता है। अब देखना मजेदार होगा कि दीपिका अपनी बेगुनाही कैसे साबित करती है और चिराग के साथ अपना रिश्ता कैसे सुधारती है।

स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका उर्फ ​​अदिति त्रिपाठी कहती हैं, "प्रोमो देखने के बाद, दर्शक दीपिका और चिराग के बीच एक इमोशनल ड्रामा की उम्मीद कर सकते हैं। दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ रही हैं, जिससे झगड़ा हो रहा है क्योंकि दीपिका खुद को साबित करने से इनकार कर रही है। कपल्स के बीच झगड़े तो होते रहते हैं, लेकिन उन्हें सुलझाना भी ज़रूरी है। देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका चिराग द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ खुद को सही कैसे साबित करती है और अपनी इस उलझी हुई इक्वेशन को कैसे सुधारती है!" इस ड्रामा को देखने के लिए 29 नवंबर को दिल को तुमसे प्यार हुआ देखिए, जो आज शाम 6:30 बजे स्टार चैनल पर प्रसारित होगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!