राहत! सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, चेक करें 22 July को क्या है भाव

Edited By Updated: 22 Jul, 2025 10:14 AM

gold and silver prices have softened check the price on 22 july

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार (22 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज नरमी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 0.10 फीसदी गिरकर 99,225 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,14,500...

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार (22 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज नरमी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 0.10 फीसदी गिरकर 99,225 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,14,500 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के शुरुआती कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज शुरुआत के बाद गिरा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी, जबकि चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। बाद में सोने के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,410.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,406.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,405.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 39.25 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 39.33 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 39.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!